ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

भारत पर टैरिफ बढ़ाने की ट्रम्प की चेतावनी पर भारत ने दिया तीखा जवाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 5, 2025

मुंबई, 05 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर व्यापार असंतुलन का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे अगले 24 घंटों के भीतर भारत पर और ज्यादा टैरिफ लागू करने जा रहे हैं। मंगलवार को एक बिजनेस चैनल को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रम्प ने भारत को अमेरिका के लिए खराब व्यापार साझेदार बताया और कहा कि भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, लेकिन इस पर कोई खुलकर बात नहीं करता। ट्रम्प का कहना है कि भारत अमेरिका से काफी अधिक व्यापार करता है, लेकिन बदले में अमेरिका को उससे वैसा लाभ नहीं मिलता। इसी वजह से उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है, जो 7 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा, लेकिन इससे पहले वे इसे और बढ़ा सकते हैं। ट्रम्प ने यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से व्यापार कर यूक्रेन पर जारी हमले में अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संतुलन नहीं है और इस कारण अमेरिका को कठोर कदम उठाने पड़ रहे हैं।

इस बयान के बाद भारत ने पहली बार अमेरिका का नाम लेकर सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि जिस तरह अमेरिका और यूरोपीय यूनियन खुद रूस से व्यापार कर रहे हैं, वैसे में भारत को निशाना बनाना न सिर्फ अनुचित बल्कि तर्कहीन है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। भारत ने आंकड़ों के साथ यह दिखाया कि अमेरिका अभी भी अपने न्यूक्लियर उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायनों का आयात कर रहा है। इसी तरह, यूरोपीय संघ ने 2024 में रूस से 67.5 बिलियन यूरो का द्विपक्षीय व्यापार किया, जिसमें ऊर्जा के अलावा अन्य कई वस्तुएं भी शामिल थीं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने एक बयान में कहा कि अब दुनिया में किसी एक का दबदबा नहीं चल सकता।

भारत ने स्पष्ट किया कि वह रूस से किफायती ऊर्जा खरीदता है ताकि भारतीय उपभोक्ताओं को राहत मिल सके, और यह कदम पूरी तरह से भारत के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। भारत ने यह भी याद दिलाया कि यूक्रेन संघर्ष के शुरुआती समय में अमेरिका ने ही भारत से रूस से तेल आयात जारी रखने को प्रोत्साहित किया था ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार स्थिर रह सके। ट्रम्प ने इससे पहले भी कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर खुले बाजार में मुनाफे के साथ बेच रहा है और उसे इस बात की कोई चिंता नहीं कि यूक्रेन में लोग मारे जा रहे हैं। इसीलिए वे भारत पर टैरिफ में भारी वृद्धि करेंगे। शुक्रवार को भी ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें लगता है भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने भारत पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान कर दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.