ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

गुजरात ATS ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, डॉक्टर समेत तीन ISIS-K संदिग्ध गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 11, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात ATS ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह आईएस-खोरासन (ISIS-K) संगठन से जुड़ा हुआ था और अहमदाबाद, दिल्ली व लखनऊ जैसे बड़े शहरों में रिसिन नामक जानलेवा रासायनिक ज़हर से हमला करने की तैयारी में था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस और 4 लीटर कैस्टर ऑयल बरामद किया, जिससे रिसिन तैयार किया जा सकता है।

ATS के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सुनील जोशी ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई करीब एक साल की खुफिया निगरानी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे पर आदलज टोल प्लाजा के पास एक सिल्वर फोर्ड फिगो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में बैठा मुख्य आरोपी डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सैयद (35), हैदराबाद निवासी निकला। जांच में पता चला कि उसने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और अत्यधिक शिक्षित होने के बावजूद आतंकी विचारधारा से प्रभावित था।

सैयद के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच से दो और संदिग्धों का सुराग मिला। इसके बाद ATS ने बनासकांठा जिले में छापा मारकर आजाद सुलेमान शेख (20, शाहजहांपुर) और मोहम्मद सुहेल मोहम्मद सलीम खान (23, लखीमपुर खीरी) को गिरफ्तार किया। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों मिलकर देश के कई प्रमुख शहरों में जैविक हमला करने की योजना बना रहे थे।

ATS अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इनके तार देश के भीतर किन संगठनों से जुड़े हैं और क्या इनका संपर्क किसी विदेशी हैंडलर से भी था। रिसिन जैसे रासायनिक ज़हर का इस्तेमाल आतंकी हमले में करने की साजिश अब तक की सबसे खतरनाक योजनाओं में से एक मानी जा रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.