ताजा खबर
ट्रंप का कई देशों को बड़ा झटका, बोले- चीन से डील की, भारत के साथ करेंगे, और किसी से नहीं होगी   ||    Operation Sindhu: ‘सुबह सोकर उठे तो पड़ने लगे बम…’ 10 दिन में ईरान-इजरायल से 4400 भारतीयों की वापसी   ||    उफनते नदी-नाले, दरकती पहाड़ियां, फटते बादल…मानसून की बारिश बनी मुसीबत, दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बाद...   ||    Raja Raghuvanshi murder case: खुलेंगे नए राज, लैपटॉप पर मेघालय पुलिस का बड़ा बयान   ||    Explainer: क्या है एनिमल ओवरपास कॉरिडोर? दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बनकर है तैयार   ||    स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी क्यों बुर्के में लिपटा? जोहरान ममदानी ने न्यूयार्क शहर में मचाई हलचल   ||    ISS से कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पहला मैसेज भेजा, मैं अंतरिक्ष यात्री 634 हूं   ||    ट्रंप का कई देशों को बड़ा झटका, बोले- चीन से डील की, भारत के साथ करेंगे, और किसी से नहीं होगी   ||    स्पेस स्टेशन पहुंचते ही काम में जुटे शुभांशु शुक्ला, जानें 14 दिनों तक क्या करेगी Axiom-4 Mission की...   ||    ईरान ने इजरायल पर जीत का किया ऐलान, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने की घोषणा   ||   

अमित शाह : हिंदी और भारतीय भाषाएं आत्मगौरव की यात्रा की साथी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 26, 2025

मुंबई, 26 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाषाई एकता और आत्मगौरव पर बल देते हुए कहा कि किसी भी भाषा का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, चाहे वह भारतीय हो या विदेशी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमारा आग्रह अपनी मातृभाषाओं को बोलने, उन्हें सम्मान देने और इन्हीं भाषाओं में सोचने का होना चाहिए। शाह ने कहा कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की विरोधी नहीं हो सकती। वह सभी भारतीय भाषाओं की सखी है और सभी भाषाएं मिलकर आत्मगौरव के अभियान को उसकी मंजिल तक पहुंचा सकती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बीते दशकों में भाषा को भारत को तोड़ने के एक औजार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिशें हुईं, लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि अब भाषाएं भारत को एकजुट करने का सशक्त माध्यम बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में जो नींव रखी जा रही है, वह 2047 तक एक महान भारत के निर्माण की दिशा में है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारतीय भाषाओं को समृद्ध किया जाएगा और उनकी उपयोगिता को बढ़ाया जाएगा।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय भाषाओं का उपयोग केवल केंद्र में ही नहीं, बल्कि राज्य सरकारों में भी अधिक से अधिक सरकारी कार्यों में होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार सभी राज्यों से संपर्क करेगी और उन्हें इसके लिए प्रेरित व सहमत करने का प्रयास करेगी। उच्च शिक्षा में भी भारतीय भाषाओं के उपयोग पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई स्थानीय भाषाओं में शुरू करें। केंद्र सरकार इसके लिए हरसंभव सहायता देगी ताकि प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रक्रियाएं मातृभाषाओं में संभव हो सकें। 19 जून को शाह ने अपने एक और संबोधन में कहा था कि एक ऐसा समाज दूर नहीं है, जिसमें अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म महसूस होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी भाषाएं हमारे देश, संस्कृति, इतिहास और धर्म को समझने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमृत काल के लिए रखी गई पांच प्रतिज्ञाओं की चर्चा की, जिनमें विकसित भारत का निर्माण, गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता के लिए प्रतिबद्धता और हर नागरिक में कर्तव्य का भाव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विश्व की अग्रणी शक्ति बनेगा और इसमें हमारी भाषाएं अहम भूमिका निभाएंगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.