ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

आज ही के दिन पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया था, जानें 19 मार्च का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

ये वो तारीख है जब India and Bangladesh के बीच दोस्ती की पहल हुई थी। जब दोनों देशों ने एक दूसरे का साथ देने का वादा किया था। जब भारत और बांग्लादेश के संबंध के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई थी। दरअसल, वह 19 मार्च 1972 का दिन था जब इन दोनों देशों के बीच मैत्री एवं शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।

19 मार्च का इतिहास:

  • 1972: भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर हुए.
  • 1982: ब्रिटेन और वेटिकन में 400 साल बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुए.
  • 1996: बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ.
  • 1999: यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैक्स सांटर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया.
  • 2001: तालिबान ने 100 गायों की बलि दी.
  • 2004: अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका.
  • 2005: पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया.
  • 2008: डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली.
  • 2020: कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में चौथी मौत हुई.

19 मार्च को कुछ और घटनाएं:

  • 1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया.
  • 1571: स्पेन की सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्ज़ा किया.
  • 1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया.
  • 1944: आजाद हिंद फ़ौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया.
  • 1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया.
  • 1982: भारतीय स्वाधीनता सेनानी जेबी कृपलानी का निधन हुआ.
  • 1984: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का जन्म हुआ.
  • 1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

19 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1911 - अगरचन्द नाहटा, जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक थे।
  • 1943 - योगेश (गीतकार) - प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
  • 1954 - इंदु शाहानी, भारतीय शिक्षाविद।
  • 1955 - दोरजी खांडू - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1953 - माधुरी बड़थ्वाल - उत्तराखंड के लोक संगीत से जुड़ी प्रसिद्ध लोक गायिका हैं।
  • 1984 - तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1884 - नारायण भास्कर खरे - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री।
  • 1876 - जॉन मार्शल - 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
  • 1939- जगदीप - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार।

19 मार्च को हुए निधन

  • 1890 - पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
  • 1978 - एम. ए. अय्यंगार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
  • 1982 - जे. बी. कृपलानी - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
  • 1998 - ई. एम. एस. नमबूद्रिपद - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 2011 - नवीन निश्चल - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
  • 2015 - सूरजभान सिंह - प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।
  • 2006 - गोलप बोर्बोरा - भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
  • 2018 - केदारनाथ सिंह - साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि व साहित्यकार थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.