ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

कालूपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएस मलिक, यातायात और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 21, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में इस साल बुलडोजर एक्शन से चर्चा में आए पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक एक बार फिर एक्टिव मोड में नजर आए। इस बार उन्होंने गुजरात के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन कालूपुर का औचक निरीक्षण किया। सोमवार को हुए इस दौरे में उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा व्यवस्था का हाल देखा।

कालूपुर रेलवे स्टेशन को अहमदाबाद का सेंट्रल स्टेशन माना जाता है। यहां मेट्रो और आने वाले समय में बुलेट ट्रेन का कनेक्शन भी होगा, ऐसे में मल्टी लेवल पार्किंग और यातायात सुधार के काम तेजी से हो रहे हैं। स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को देखते हुए जीएस मलिक ने रेलवे, आरपीएफ, आरटीओ, नगर निगम और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर हर जरूरी पहलू का जायजा लिया।

मलिक ने अपने निरीक्षण में खास तौर पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक जाम को लेकर फोकस किया। उन्होंने पार्किंग, स्टेशन के आसपास के इलाकों और ट्रैफिक मूवमेंट को लेकर अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। इस विजिट को शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा उपायों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले भी जीएस मलिक तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अहमदाबाद की चंडोला झील के पास बसे अतिक्रमण को हटाकर 'मिनी बांग्लादेश' को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया था। उनकी उस कार्रवाई से करोड़ों की सरकारी जमीन नगर निगम को वापस मिल गई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.