ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

बिहार-गुजरात के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, संसद में उठा मुद्दा

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 21, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: बिहार से गुजरात की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर संसद में आवाज उठी है। राज्यसभा में भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने सोमवार को पटना से सूरत और अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों में बिहार के लाखों लोग रोजगार और व्यापार के सिलसिले में बसे हैं, ऐसे में उनके लिए सीधी उड़ान की सुविधा जरूरी है।

धर्मशीला गुप्ता ने विशेष रूप से पटना-सूरत फ्लाइट की जरूरत बताते हुए कहा कि फिलहाल पटना से अहमदाबाद के लिए सिर्फ एक फ्लाइट है, जबकि इस रूट पर भी कम से कम दो फ्लाइट्स होनी चाहिए। उन्होंने एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार से जरूरी कदम उठाने की अपील की।

इस पर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आश्वासन दिया कि एयरलाइंस कंपनियों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी जाएगी और वे जल्द ही इस दिशा में विचार करेंगे। मंत्री के जवाब से उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार-गुजरात के बीच हवाई सेवाएं जल्द और मजबूत हो सकती हैं।

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू हो चुका है, ऐसे में वहां से नई उड़ानों की संभावनाएं भी अब खुल गई हैं। यात्रियों और कारोबारियों के लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.