ताजा खबर
गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच का पहिया गर्म हुआ, कोच अलग कर ट्रेन रवाना   ||    सोमनाथ मंदिर और भाजपा कार्यालय को बम की धमकी, गुजरात में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट   ||    भारत ए महिला टीम ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए को 4 विकेट से हराया, निकी प्रसाद और तेज़ल हसबनीस का श...   ||    ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, जॉश इंग्लिस का शानदार शतक और नाथन...   ||    भारत की ऐतिहासिक जीत: सुचिका तरियाल ने एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास, एमएमए में जीता ब्रॉन्ज मेडल   ||    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||   

दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 26, 2025

अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एकवीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह लोगों को मिठाई खिला रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। इसीलिए वह जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने जो वीडियो शेयरकिया है उसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेंट लगा है। इसमेंकई लोग हैं। दिलजीत दोसांझ यहां मिठाई का डब्बा लेकर खड़े हैं। इतने में वरुण धवन आते हैं और वह उन्हें मिठाई खिलाते हैं। इसके बाद दिलजीतदोसांझ कई दूसरे साथियों को भी मिठाई खिलाते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दिलजीत इस फिल्म में शहीद निर्मल जीतसिंह की भूमिका निभाएंगे।'

इस फिल्म में हमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और बहुत सारे कलाकार नजर आने वाले हैं.

आपको बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय सेना की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.