ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

रूस ने कहा, मॉस्को पर यूक्रेन ने 5 ड्रोन से किया हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 4, 2023

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस की राजधानी मॉस्को में एक बार फिर ड्रोन अटैक हुआ है। रूस ने यूक्रेन पर हमला करने का आरोप लगाया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा, यूक्रेन ने मॉस्को में 5 ड्रोन से अटैक किया। हमने इन सभी को मार गिराया है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से राजधानी के मुख्य एयरपोर्ट से कुछ घंटों के लिए फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गईं। रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

वहीं, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा, ये रूस पर एक और आतंकी हमला है। यूक्रेन ने मॉस्को के ऐसे क्षेत्र में हमला किया जहां आम नागरिक रहते हैं। यहां राजधानी का मेन एयरपोर्ट है जहां अक्सर विदेशी फ्लाइट्स भी आती रहती हैं। उन्होंने कहा- दुनिया को ये एहसास कराने की जरूरत है कि UNSC के परमानेंट मेंबर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस आतंकी देश को मदद पहुंचा रहे हैं। साथ ही, रूसी मीडिया RT के मुताबिक 2 ड्रोन का मलबा एयरपोर्ट से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ। कई चश्मदीदों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे नोवाया क्षेत्र में धमाके की आवाज आई थी। मेयर सर्गेई ने इस क्षेत्र में 4 ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि की है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.