ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

रूस ने जंग पर लिखी हिस्ट्री की नई किताब, बच्चों को पढ़ाएंगे यूक्रेन पर हमला करना सही, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 9, 2023

मुंबई, 9 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस यूक्रेन जंग के बीच रूसी सरकार ने बच्चों के लिए नई हिस्ट्री बुक रिलीज की है। 5 महीने में लिखी गई इस किताब में यूक्रेन पर हमले को सही ठहराया गया है। किताब में लिखा है कि यूक्रेन में डिमिलिटराइजेशन और डीनाजीफिकेशन की जरूरत थी। शिक्षा मंत्री सेर्गेय क्रासवतोव ने कहा, किताब का मकसद स्कूली बच्चों को डीमिलिटराइजेशन और डीनाजिफिकेशन का मतलब समझाना है। ऐसा इलाका जहां फौज की मौजूदगी नहीं होती या वहां अमन की वजह से सेना की जरूरत नहीं होती उसे डिमिलिटराइज जोन या एरिया कहते हैं। वहीं, डीनाजीफिकेशन का मतलब होता है कि हिटलर की लोगों को दबाने की जो मानसिकता थी, उसके उलट लोगों को आजादी देना, ताकि वो खुद को सही मायनों में आजाद महसूस कर सकें। उन्हें किसी बात का डर न हो। वो अपनी विचारधारा के हिसाब से फैसले ले सकें। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अब तक ये नहीं माना है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। वो हमेशा से यूक्रेन पर किए गए हमले को स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन बताते आए हैं। इसी बात पर जोर देने के लिए नई किताब रिलीज की गई है।

शिक्षा मंत्री सेर्गेय क्रासवतोव ने कहा, नई किताब के जरिए 11वीं क्लास में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को यूक्रेन पर किए गए रूस के मिलिट्री ऑपरेशन के मकसद के बारे में बताया जाएगा। उनका कहना है कि यूक्रेन पर उनकी जीत के बाद किताब में उन अध्यायों को भी जोड़ दिया जाएगा। इस बुक में 2014 में रूस के क्रीमिया पर किए गए कब्जे का भी जिक्र है। क्रीमिया पर हुए रूसी कब्जे को इलाके में शांति स्थापित करने के तौर पर बताया गया है। इसमें कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने क्रीमिया में शांति स्थापित की है। वहीं, पुतिन के सहयोगी व्लादिमिर मेदिन्स्की ने किताब और लेखक की तारीफ करते हुए कहा, हमारे देश के इतिहास में इतनी तेजी से कोई किताब नहीं लिखी गई है। उन्होंने कहा, लेखक ने काफी प्रैक्टिकली इस किताब को लिखा है। इसमें रूस के पॉइंट ऑफ व्यू को समझाया गया है। इस किताब में अमेरिका समेत अन्य देशों के रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का भी जिक्र किया गया है। इन प्रतिबंधों की तुलना 1812 में रूस पर हमला करने वाले नेपोलियन से की गई है। साथ ही हमले को गलत बताया गया है। दूसरे शब्दों में कहें तो रूस पर लगे प्रतिबंधों को गलत बताया है। नई किताब में यह भी कहा गया है कि पश्चिम का मुख्य उद्देश्य रूस को अस्थिर करना है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.