ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

डोकसुरी टाइफून पहुंचा चीन, 7 लाख 24 हजार लोग प्रभावित, 12 लाख से ज्यादा लोगों को भेजा सुरक्षित जगह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 28, 2023

मुंबई, 28 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। डोकसुरी टाइफून चीन पहुंच गया है। तेज बारिश और हवा के चलते चीन में जगह जगह पेड़ उखड़ गए हैं, पावर लाइन कट गई हैं। यहां तक कि एक स्टेडियम की छत भी उखड़ गई है। 2016 के बाद डोकसुरी टाइफून चीन के तट से टकराने वाला दूसरा बड़ा तूफान है। लोगों को इस तूफान के असर से बचाने के लिए चीन ने कई जगह स्कूलों, ऑफिस और दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डोकसुरी से अब तक 7 लाख 24 हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं। जबकि 12 लाख 4 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इससे 60 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

आपको बता दे, डोकसुरी टाइफून से अकेले चीन की पोर्ट सिटी फुजियान में 39 लोग घायल हो चुके हैं। जबकि वहां 5 लाख घरों में बिजली नहीं है। वहीं शियामेन नाम की जगह पर लोग अपने काम पर नहीं गए हैं। वहां रहने वाले झुआंग नाम के एक युवक ने रॉयटर्स को बताया कि इलाके में सड़कें एकदम सुनसान हैं। सारी फैक्टरी और मॉल बंद कर दिए गए हैं। कई इलाकों में पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। राहत बचाव कार्यों के लिए चीन ने पब्लिक लिबरेशन आर्मी के 3 हजार सैनिकों को 300 वाहनों के साथ काम पर लगाया गया है।तूफान के मद्देनजर, चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने शुक्रवार को एक रेड अलर्ट जारी किया, जो उसकी चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में सबसे गंभीर है। वहीं, फिलिपींस में डोकसुरी तुफान में फंसी एक बोट पलटने से 36 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोट मनिला के पास तूफान में फंस गई। तेज बहाव के डर से सभी लोग बोट के एकतरफ हो गए जिससे वो पानी में डूब गई। वहीं, ताइवान में डोकसुरी के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुई हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.