ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

अमेरिका ताइवान को देगा 28 हजार करोड़ का मिलिट्री पैकेज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 29, 2023

मुंबई, 29 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका ने ताइवान के लिए 28 हजार करोड़ रुपए के मिलिट्री पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में हथियार, मिलिट्री एजुकेशन और ट्रेनिंग भी शामिल है। व्हाइट हाउस ने ये नहीं बताया कि वो कौन से हथियार ताइवान को दे रहा है। हालांकि, कुछ अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स को बताया है कि पैकेज में पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम, पिस्टल, राइफल और दुश्मन पर नजर रखने के लिए जरूरी उपकरण भी शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस पैकेज से ताइवान भविष्य में उस पर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए तैयार रह पाएगा।

वहीं, वॉशिंगटन में चीन के दूतावास की प्रवक्ता ने कहा की अमेरिका इन हरकतों से ताइवान इलाके में तनाव बढ़ाना चाहता है। उन्हें ताइवान को हथियार बेचना तुरंत बंद करना चाहिए। दरअसल, अमेरिका जो हथियार ताइवान को दे रहा है, वो अलग से तैयार नहीं किए जा रहे हैं। ये हथियार खुद अमेरिका के रिजर्व से निकाल कर दिए जा रहे हैं। इससे ताइवान को उनकी डिलीवरी जल्द ही मिल जाएगी। अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति बाइडेन को ये अधिकार दिए हैं कि वो अपने रिजर्व से ताइवान को हथियार दे सकते हैं। अमेरिका इसी तरह से यूक्रेन की भी मदद कर रहा है। साथ ही पेंटागन की डिप्टी डिफेंस सेक्रेटरी के मुताबिक यूक्रेन जंग से सबक लेकर अमेरिका हमले से पहले ही ताइवान को हथियार सप्लाई कर रहा है। उनका कहना है कि ताइवान के द्वीप होने की वजह से एक बार हमला शुरू होने के बाद अमेरिका को वहां तक हथियार पहुंचाने में परेशानी होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.