ताजा खबर
‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में सोनल चौहान की एंट्री, बोलीं – “यकीन नहीं हो रहा, इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद...   ||    ‘मिशन कश्मीर’ के 25 साल: विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ने भावुक पोस्ट के साथ किया फिल्म को याद   ||    ‘भारत के एडिसन’ जी. डी. नायडू की कहानी लेकर आ रहे हैं आर माधवन   ||    ‘वध 2’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल   ||    रितेश, विवेक और आफताब की वापसी — “मस्ती 4” में फिर मचेगा धमाल, तीन गुना पागलपन का वादा!   ||    पच्चीस साल बाद भी गूंजती ‘मोहब्बतें’ की वायलिन – प्यार जो अब भी सिखाता है ताकत बनना   ||    'यह भारतीय सभ्यता का लघु इतिहास', श्रीमद्भगवद् गीता की महिमा के आगे नतमस्तक हुए चीनी विद्वान   ||    पेरिस में 895 करोड़ रुपये के गहने-हीरे चुराने वाले संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा, कैसे दिया चोरी को अंजा...   ||    Nathnagar Election 2025: एनडीए-महागठबंधन का नए चेहरे पर दांव, AIMIM की एंट्री से बिगड़ेगा समीकरण?   ||    'मामला खुद दफन हो जाएगा...', CJI पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ SC ने कार्रवाई से क्यों किया इनका...   ||   

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, इंदिरा गांधी मदर ऑफ इंडिया, कांग्रेसी नेताओं को राजनीतिक गुरु बताया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 15, 2024

मुंबई, 15 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल से भाजपा के पहले सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताया है। साथ ही केरल के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कांग्रेस के के. करुणाकरण और लेफ्ट के ईके नयनार को अपना राजनीतिक गुरु कहा। गोपी बीते दिन पुन्नकुन्नम स्थित करुणाकरण के स्मारक स्थल मुरली मंदिरम गए थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को मैं मदर ऑफ इंडिया मानता हूं। गोपी ने मीडिया से कहा, मैं अपने राजनीतिक गुरु को श्रद्धांजलि देने आया हूं। वो एक साहसी मुख्यमंत्री थे। उनके दौरे का कोई राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए।

आपको बता दें, गोपी त्रिशूर से BJP के सांसद हैं। उन्होंने यहां से CPI के सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हराया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी सीट से करुणाकरण के बेटे के. मुरलीधरन भी चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि वे तीसरे स्थान पर रहे। गोपी ने बताया कि नयनार और उनकी पत्नी शारदा टीचर की तरह ही उनके करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी अच्छे संबंध थे। इसलिए वे कन्नूर में नयनार के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि करुणाकरण को केरल में कांग्रेस का पिता बताना राज्य में पार्टी के संस्थापकों का अनादर नहीं है। उन्होंने 2019 में भी मुरली मंदिरम जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन तब उनकी बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों से उन्हें जाने नहीं दिया था। पद्मजा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं।

वहीं, मोदी मंत्रिमंडल में 9 जून को सुरेश गोपी को राज्य मंत्री बनाया गया। दूसरे दिन उन्हें पर्यटन एवं पेट्रोलियम मंत्रालय का काम दिया गया। एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते। वे सिर्फ एक सांसद के तौर पर काम करना चाहते हैं। चैनल ने बताया था कि एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। हालांकि गोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस दावे को गलत बताया था। सुरेश ने X पर लिखा, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.