ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

पीएम मोदी से मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हुईं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 27, 2025

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और सरकार के कामकाज पर विस्तार से चर्चा हुई। हाल ही में गुजरात में पूरे मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बाद वहां नए सिरे से फेरबदल किया गया था, जिसके बाद अब राजस्थान में भी ऐसे ही बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

भजनलाल शर्मा सरकार दिसंबर में अपने दो साल पूरे करने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के कामकाज की जानकारी दी और उन्हें आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। राज्य सरकार 10 दिसंबर को ‘राजस्थानी प्रवासी दिवस’ मनाने की तैयारी कर रही है। सीएम ने इस कार्यक्रम का न्योता भी प्रधानमंत्री मोदी को दिया।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री मोदी की यह तीन महीने में तीसरी मुलाकात है। इससे पहले भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई को संसद भवन में पीएम से भेंट की थी, जबकि एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पीएम मोदी से मिली थीं। इसके बाद 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बांसवाड़ा दौरे पर गए थे, जहां वे ओपन जीप में सभा स्थल तक पहुंचे। उनके साथ जीप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। उस दौरान मंच पर पीएम मोदी और वसुंधरा राजे की मुलाकात के वीडियो भी खूब चर्चा में रहे थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.