ताजा खबर
‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में सोनल चौहान की एंट्री, बोलीं – “यकीन नहीं हो रहा, इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद...   ||    ‘मिशन कश्मीर’ के 25 साल: विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ने भावुक पोस्ट के साथ किया फिल्म को याद   ||    ‘भारत के एडिसन’ जी. डी. नायडू की कहानी लेकर आ रहे हैं आर माधवन   ||    ‘वध 2’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल   ||    रितेश, विवेक और आफताब की वापसी — “मस्ती 4” में फिर मचेगा धमाल, तीन गुना पागलपन का वादा!   ||    पच्चीस साल बाद भी गूंजती ‘मोहब्बतें’ की वायलिन – प्यार जो अब भी सिखाता है ताकत बनना   ||    'यह भारतीय सभ्यता का लघु इतिहास', श्रीमद्भगवद् गीता की महिमा के आगे नतमस्तक हुए चीनी विद्वान   ||    पेरिस में 895 करोड़ रुपये के गहने-हीरे चुराने वाले संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा, कैसे दिया चोरी को अंजा...   ||    Nathnagar Election 2025: एनडीए-महागठबंधन का नए चेहरे पर दांव, AIMIM की एंट्री से बिगड़ेगा समीकरण?   ||    'मामला खुद दफन हो जाएगा...', CJI पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ SC ने कार्रवाई से क्यों किया इनका...   ||   

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मोदी के पास जनादेश नहीं, सरकार कभी भी गिर सकती है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 14, 2024

मुंबई, 14 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि NDA की सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि यह सरकार चलती रहे, देश के लिए अच्छा हो, हमें देश को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि जो अच्छा चल रहा है, उसे चलने नहीं देते। हम देश को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करेंगे। NDA के पास 293 तो INDIA ब्लॉक के पास 234 सांसद हैं। मोदी समेत 72 सांसदों ने 9 जून को शपथ ली थी। खड़गे ने NEET UG एग्जाम में हुई गड़बड़ियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस पर खामोश क्यों हैं? सरकार इस स्कैम पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। अगर NEET का पेपर लीक नहीं हुआ तो बिहार में 13 आरोपियों को अरेस्ट क्यों किया गया।

तो वहीं, खड़गे ने एक्स पर सवाल उठाए, क्या पटना की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने शिक्षा माफिया को 30 और 50 लाख दिए जाने का खुलासा नहीं किया। क्या पेपर लीक में आर्गनाइज्ड गैंग शामिल नहीं हैं? क्या गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी के रैकेट का खुलासा नहीं हुआ? यहां धोखाधड़ी में 3 लोग शामिल थे। यहां आरोपियों के बीच 12 करोड़ के ट्रांजैक्शंस की बात भी सामने आई। क्या मोदी सरकार देश के लोगों को बेवकूफ बना रही है। सरकार ने 24 लाख युवाओं के सपनों को चूर-चूर कर दिया है। डॉक्टर बनने का सपना लिए 22 लाख युवाओं ने NEET की परीक्षा दी थी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख सीट्स हैं, जिनमें से करीब 55 हजार SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के लिए आरक्षित हैं। मोदी सरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का गलत इस्तेमाल कर रही है। रिजर्व्ड सीट्स के लिए भी कट-ऑफ मार्क्स बढ़ाए गए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.