ताजा खबर
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए!   ||    सितारा एंटरटेनमेंट्स लेकर आ रही है 'वॉर 2' तेलुगु राज्यों में – जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की धमाकेद...   ||    ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी शुरू: स्क्रिप्ट की झलक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें   ||    आँखों की गुस्ताखियाँ से अलविदा सांग रिलीज़ हुआ   ||    तन्वी द ग्रेट से सेना की जय सांग हुआ रिलीज़!   ||    वडाज में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार   ||    गुजरात में मेडिकल एडमिशन की शुरुआत, पहले ही दिन 2,384 स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन   ||    जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||   

सांसद राजीव प्रताप रूडी की फ्लाइट में बैठे ललन सिंह ने पूछा जल्दी पहुंचा देंगे ना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 5, 2024

मुंबई, 05 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के सारण संसदीय क्षेत्र से मिली जीत के बाद बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बुधवार को रिलेक्स मूड में दिखे। वे पटना से इंडिगो की फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। रूडी जब फ्लाइट के अंदर पहुंचे तो किसी ने पूछा आप जाइंट किलर साबित हुए हैं, आपने रोहिणी आचार्य को नहीं, लालू जी को हराया है। इसे किस रूप में ले रहे हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जीत तो जीत होती है। मैं समझता हूं कि जरा ये फ्लाइट पहले टेक ऑफ कर जाए, लैंडिंग भी अच्छी करनी है। राजनीतिक टेक ऑफ अच्छा रहा है। आगे भी अच्छा रहेगा। फ्लाइट में मुंगेर से जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा- जल्दी दिल्ली पहुंचा दीजिएगा ना। बता दें, कि भाजपा नेता के साथ राजीव प्रताप रूडी ट्रेंड और स्किल्ड पायलट हैं। उनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस है। उन्होंने 2007 में फ्लोरिडा में विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद से लगातार विमान उड़ाते रहे हैं। रूडी के पास विमान उड़ाने का लंबा एक्सपीरियंस है। वे अब भी इंडिगो की फ्लाइट उड़ाते हैं। इंडिगो में वे बतौर ऑनरेरी पायलट अपनी सेवाएं देते हैं। रूडी ने फरवरी, 2015 में बेंगलुरु में हुए एयर शो में पहली बार फाइटर प्लेन उड़ाया था। उन्होंने 40 मिनट तक सुखोई विमान उड़ाया, वे उसमें को-पायलट थे। ।

राजीव प्रताप रूडी का जन्म 30 मार्च, 1962 को पटना में हुआ था। उनके पिता विश्वनाथ सिंह और मां का नाम प्रभा सिंह है। उनका परिवार मूल रूप से सारण जिले के अमनौर का रहने वाले हैं। रूडी ने पटना के संत माइकल हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। रूडी ने 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री और 1987 में मगध यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। यूनिवर्सिटी पॉलिटिक्स में भी रूडी सक्रिय थे। वे पंजाब यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि सक्रिय राजनीति में आने से पहले वे पटना के एएन कॉलेज में लेक्चरर थे। रूडी ने फरवरी, 2015 में बेंगलुरु में हुए एयर शो में पहली बार फाइटर प्लेन उड़ाया था। उन्होंने 40 मिनट तक सुखोई विमान उड़ाया, वो को-पायलट थे। रूडी की पत्नी नीलम भी पेशे से फ्लाइट सर्विस मैनेजर थीं। हालांकि, वे अब इस पेशे में नहीं हैं। राजीव प्रताप रूडी और उनकी पत्नी नीलम अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में नजर आते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.