ताजा खबर
अहमदाबाद में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव: पूर्व और पश्चिम के लिए दो अलग DEO ऑफिस   ||    गुजरात में मानसून की रफ्तार तेज़, अब तक 43.76% बारिश, 29 डैम हाई अलर्ट पर   ||    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी क्यों? सामने आई 3 बड़ी वजह, चर्चा में है ये 4 बड़े नाम   ||    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे ...   ||    राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का प्रोपेगैंडा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाई थी अफवाह   ||    Amarnath Yatra: ‘ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग आ गए…’, यात्री बोले- कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता   ||    ‘ग्लोबल साउथ दोहरे मानदंडों का शिकार, भारत मानवता के हित में’, BRICS सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री म...   ||    दुनिया के 7 अजूबे कौन से हैं? जिनका 7 जुलाई को ही हुआ था ऐलान, ताजमहल ने पाया था 7वां स्थान   ||    LIVE आज की ताजा खबर, 7 July 2025 Today Breaking News: 18 जुलाई को बिहार आएंगे PM मोदी, मोतिहारी में ...   ||    ट्रंप की नेतन्याहू से मुलाकात क्यों जरूरी है? जंग के बाद पहली बार किन मुद्दों पर होगी चर्चा   ||   

कानपुर ACP पर आरोप, IIT स्टूडेंट से रेप किया, 2 घंटे की पूछताछ में खुला राज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 12, 2024

मुंबई, 12 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कानपुर IIT की एक स्टूडेंट ने ACP पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया ​कि कलेक्टरगंज ACP मोहसिन खान IIT से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। वहां रिसर्च स्कॉलर (PhD) से नजदीकी बढ़ गई। ACP ने प्यार में फंसाकर उससे रेप किया। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश पर गुरुवार को DCP साउथ अंकिता शर्मा और ACP अर्चना सिंह सिविल ड्रेस में IIT पहुंचीं। दोनों महिला अफसरों ने पूछताछ की। आरोप सही पाया गया। पुलिस कमिश्नर ने ACP के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। ACP को पद से हटा दिया है। DCP शर्मा ने बताया कि आरोपी ACP को तत्काल प्रभाव से लखनऊ हेडक्वार्टर में अटैच कर दिया गया है। SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है। उसे ADCP ट्रैफिक अर्चना लीड कर रही हैं। टीम में एसीपी अभिषेक पांडे समेत 5 मेंबर होंगे।

वहीं, आरोपी ACP ने इसी साल जुलाई में IIT में एडमिशन लिया है। छात्रा फाइनल ईयर में है। उसकी उम्र 27 साल है। पुलिस ने बताया कि दोनों की IIT कानपुर में पढ़ाई के वक्त मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच अफेयर हो गया। छात्रा को एक दिन पता चला ACP शादीशुदा हैं। तब दोनों के बीच झगड़ा हुआ। ACP ने छात्रा को इस बात पर राजी किया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देंगे। परेशान मत हो। लेकिन, छात्रा नहीं मानी। उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में ACP के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें, मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस अफसर हैं। लखनऊ में घर है। एक जुलाई, 2015 को उन्होंने सर्विस जॉइन की थी। कानपुर में 12 दिसंबर, 2023 से तैनात हैं। कानपुर में तैनाती के दौरान इसी साल एसीपी को 15 अगस्त पर DGP ने सिल्वर मेडल दिया था। वह आगरा और अलीगढ़ में तीन-तीन साल तैनात रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.