ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

थाईलैंड में राजनीतिक संकट के बीच सूर्या बने एक दिन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, मौसम वैज्ञानिक नाम से है मशहूर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। थाईलैंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच बुधवार को सूर्या जुंगरुंगरेंगकिट को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 70 वर्षीय सूर्या ने प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा की जगह ली, जिन्हें संवैधानिक अदालत के आदेश के बाद पद से हटाया गया। सूर्या केवल 24 घंटे के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे। थाई राजनीति में उन्हें ‘मौसम विज्ञानी’ कहा जाता है, क्योंकि वे हमेशा सत्ता में रहने वाली पार्टी का साथ देते आए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार को थाईलैंड में मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना है और गृह मंत्री फुमथम वेचायाचाई को उप प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है, जिसके बाद सूर्या का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न को उस वक्त पद छोड़ना पड़ा जब उनका कंबोडिया के नेता के साथ बातचीत का एक वीडियो लीक हो गया। इस वीडियो में वे सेना प्रमुख की आलोचना करते हुए नजर आईं और कंबोडिया के नेता को 'चाचा' कहती दिखीं। चूंकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद चल रहा है, इसलिए इस बयान को लेकर विपक्ष ने उन पर सेना को कमजोर करने और विदेशी प्रभाव में काम करने के आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ा कि गठबंधन के सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। अदालत ने उन्हें मंत्री पद की नैतिकता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए हटा दिया। थाईलैंड की राजनीति में शिनवात्रा परिवार पिछले दो दशकों से केंद्र में रहा है। 2001 में थाकसिन शिनवात्रा ने प्रधानमंत्री बनकर गरीबों और ग्रामीण तबकों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी लेकिन शहरी और सैन्य वर्ग उनके खिलाफ हो गया। 2006 में सेना ने तख्तापलट कर उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया और उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। थाकसिन देश से बाहर रहकर भी राजनीति में प्रभाव बनाए रहे और उनके समर्थकों ने 'रेड शर्ट्स' आंदोलन के जरिए सरकारों का विरोध जारी रखा।

2011 में थाकसिन की बहन यिंगलक शिनवात्रा थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन उन्हें भी 2014 में सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में हटाया गया और सेना ने फिर तख्तापलट कर लिया। 2023 में थाकसिन की बेटी पाइतोंग्तार्न ने सत्ता में वापसी की कोशिश की और अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन केवल 10 महीने में उन्हें भी पद से हटा दिया गया। थाईलैंड में शिनवात्रा परिवार ग्रामीण और गरीब तबकों में बेहद लोकप्रिय है, लेकिन देश की राजनीति में सेना और शाही समर्थक शक्तियों का वर्चस्व इतना मजबूत है कि उनकी सरकारें लंबे समय तक टिक नहीं पातीं। बार-बार सत्ता परिवर्तन और राजनीतिक उथल-पुथल ने देश को अस्थिरता की स्थिति में डाल रखा है। शिनवात्रा समर्थकों का मानना है कि लोकतांत्रिक सरकारों को अदालतों और सत्ता तंत्र का दुरुपयोग कर गिराया जाता है, जबकि विरोधी उन्हें भ्रष्टाचार और गलत आर्थिक नीतियों के लिए दोषी ठहराते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.