ताजा खबर
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||   

एअर इंडिया क्रैश में नया खुलासा: सिमुलेशन में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में कुछ दिनों पहले हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया के पायलटों ने सिमुलेटर में क्रैश के वक्त के हालात दोहराए और पाया कि तकनीकी खराबी हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि अभी तक दुर्घटना की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पायलटों ने सिमुलेशन में लैंडिंग गियर तैनात रखा और विंग फ्लैप को वापस खींचने की प्रक्रिया दोहराई, लेकिन यह पाया गया कि शायद यही एक वजह नहीं थी। एयर इंडिया की तरफ से इन तकनीकी जानकारियों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, हादसे में शामिल बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के मलबे की जांच से पता चला कि फ्लैप्स पूरी तरह हटाए नहीं गए थे।

इस हादसे में अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ सेकंड के अंदर लंदन जा रही फ्लाइट एक मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास गिर गई थी। हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोग और जमीन पर मौजूद 34 लोगों की जान चली गई। एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन स्टीव शेबनर के मुताबिक, रैम एयर टर्बाइन (RAT) का एक्टिव होना डुअल इंजन फेलियर का संकेत है।

क्रैश एनालिसिस से यह भी संकेत मिला है कि लैंडिंग गियर पूरी तरह से वापस नहीं जा सका और दरवाजे नहीं खुले थे, जिससे पता चलता है कि प्लेन में बिजली या हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या हुई होगी। हादसे का ब्लैक बॉक्स दिल्ली में जांच एजेंसी AAIB द्वारा जांचा जा रहा है, जो जल्द यह स्पष्ट करेगा कि दोनों इंजन एकसाथ क्यों फेल हुए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.