ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को हुई उम्रकैद, कोड गेम्स से पाकिस्तान भेजता था जानकारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 3, 2024

मुंबई, 03 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र की नागपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व सीनियर सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। निचली अदालत ने IPC और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (OSA) की धारा 3 और 5 के तहत आजीवन कारावास (14 साल) की सजा सुनाई। 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जांच एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया था कि निशांत कोड गेम्स के जरिए ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारी ISI को भेजा करता था। निशांत ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के नागपुर स्थित मिसाइल सेंटर के टेक्निकल रिसर्च सेंटर में काम करता था। यहां उसने चार साल काम किया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के आर्मी इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम (NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया) के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

आपको बता दें, निशांत ने कुरुक्षेत्र NIT से पढ़ाई की थी। वो गोल्ड मेडलिस्ट था। मिलिट्री इटेलिजेंस और यूपी-महाराष्ट्र की एटीएस ने जॉइंट ऑपरेशन में निशांत को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि वह फेसबुक पर नेहा शर्मा और पूजा रंजन नाम के दो अकाउंट्स से चैट किया करता था। दोनों अकाउंट्स को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैंडल कर रहे थे। निशांत के अलावा एक और इंजीनियर पर सेना नजर रख रही थी। इसके बाद निशांत को गिरफ्तार किया गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.