ताजा खबर
‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में सोनल चौहान की एंट्री, बोलीं – “यकीन नहीं हो रहा, इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद...   ||    ‘मिशन कश्मीर’ के 25 साल: विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ने भावुक पोस्ट के साथ किया फिल्म को याद   ||    ‘भारत के एडिसन’ जी. डी. नायडू की कहानी लेकर आ रहे हैं आर माधवन   ||    ‘वध 2’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल   ||    रितेश, विवेक और आफताब की वापसी — “मस्ती 4” में फिर मचेगा धमाल, तीन गुना पागलपन का वादा!   ||    पच्चीस साल बाद भी गूंजती ‘मोहब्बतें’ की वायलिन – प्यार जो अब भी सिखाता है ताकत बनना   ||    'यह भारतीय सभ्यता का लघु इतिहास', श्रीमद्भगवद् गीता की महिमा के आगे नतमस्तक हुए चीनी विद्वान   ||    पेरिस में 895 करोड़ रुपये के गहने-हीरे चुराने वाले संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा, कैसे दिया चोरी को अंजा...   ||    Nathnagar Election 2025: एनडीए-महागठबंधन का नए चेहरे पर दांव, AIMIM की एंट्री से बिगड़ेगा समीकरण?   ||    'मामला खुद दफन हो जाएगा...', CJI पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ SC ने कार्रवाई से क्यों किया इनका...   ||   

दिल्ली के उपराज्यपाल ने लेखिका अरुंधति रॉय पर UAPA के तहत केस चलाने को दी मंजूरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 14, 2024

मुंबई, 14 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्व प्रोफेसर डॉ. शेख शौकत हुसैन के खिलाफ यूएपीए कानून के तहत केस चलाने की मंजूरी दी। दोनों के खिलाफ साल 2010 में सुशील पंडित ने FIR दर्ज कराई थी। अरुंधति रॉय और हुसैन पर 21 अक्टूबर 2010 को दिल्ली के कोपरनिकस रोड पर मौजूद LTG ऑडिटोरियम में आजादी - द ओनली वे के बैनर तले आयोजित एक सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। सम्मेलन में 'कश्मीर को भारत से अलग करने' का प्रचार किया गया था। भाषण देने वालों में सैयद अली शाह गिलानी, एसएआर गिलानी (सम्मेलन के एंकर और संसद हमले के मामले में मुख्य आरोपी) अरुंधति रॉय, डॉ. शेख शौकत हुसैन और माओवादी समर्थक वरवर राव शामिल थे।

आपको बता दे, 21 अक्टूबर 2010 को दिए भाषणों को लेकर कश्मीर के सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित ने 28 अक्टूबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद रॉय और हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। अक्टूबर 2023 में दिल्ली LG वीके सक्सेना ने CRPC की धारा 196 और IPC की विभिन्न धाराओं 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 153 बी (राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए हानिकारक आरोप, दावे) और 505 (सार्वजनिक शरारत को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत तहत रॉय और हुसैन पर केस चलाने की अनुमति दी थी। तो वहीं, साल 1997 में लेखिका अरुंधति राय की किताब द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स को बुकर प्राइज मिला चुका है। यह उनका पहला उपन्यास था। इस पाने वालीं वे पहली भारतीय महिला हैं। नोबेल पुरस्कार के बाद बुकर प्राइज को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। यह दुनियाभर में साहित्य जगत के प्रमुख पुरस्कारों में से एक है। साल 2014 में रॉय को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम 100 की सूची में शामिल किया गया था। अरुंधति लेखन की दुनिया में आने से पहले सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। फिल्मों में अभिनय के साथ ही उन्होंने स्क्रीनप्ले भी लिखा है। साल 1988 में उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला चुका है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.