ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

बीजेपी ने कहा, राहुल हिंडनबर्ग रिपोर्ट से फैला रहे झूठ, ये बाजार खत्म करने की साजिश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 12, 2024

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट और कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वह टूलकिट गिरोह के साथ मिलकर भारतीय शेयर बाजार को खत्म करना चाहती है। रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हिंडनबर्ग के मेन इन्वेस्टर अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी और टूलकिट गैंग हैं। राहुल गांधी उनके एजेंट हैं। राहुल, पीएम मोदी से नफरत करते-करते देश से नफरत करने लगे हैं। साथ ही, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ साल में देखा जा रहा है जब संसद सत्र शुरू होता है, उसी समय ऐसे आरोप सामने आते हैं। पीएम पर डॉक्यूमेंट्री, हिंडनबर्ग रिपोर्ट उदाहरण हैं। साफ है कि विपक्ष के तार विदेशों से जुड़े हैं।

दरअसल, हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सेबी चेयरपर्सन पर लगे आरोपों के बाद राहुल गांधी ने पूछा था कि अगर निवेशकों को नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। PM जेपीसी जांच से क्यों डरते हैं, यह अब पूरी तरह साफ हो गया है। आपको बता दें, हिंडनबर्ग ने बीते दिन एक रिपोर्ट जारी कर सेबी चेयरपर्सन पर आरोप लगाए की एक फंड है ग्लोबल डायनमिक अपॉर्चुनिटी फंड (GDOF) जिसे गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी ऑपरेट करते हैं और इस फंड की मदद से वो अडाणी ग्रुप के शेयरों के दाम बढ़ाते थे। GDOF अपना पैसा एक और फंड IPE प्लस फंड 1 में डालता था। IPE प्लस फंड 1 भी अडाणी के स्टॉक्स में ट्रेड करता था। आरोप है कि सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल ने इन दोनों फंड में इन्वेस्टमेंट किया है। हिंडनबर्ग ने कहा सेबी ने इन फंड्स की जांच अच्छे से नहीं की क्योंकि इसमें माधबी का निवेश था। IPE प्लस फंड' मॉरीशस बेस्ड है, जिसे अडाणी डायरेक्टर ने इंडिया इंफोलाइन (IIFL) के जरिए स्थापित किया है। अब IIFL का नाम 360 वन हो गया है। IIFL वही कंपनी है जिस पर वायरकार्ड फ्रॉड के समय भी आरोप लगे थे। वायरकार्ड एक जर्मन कंपनी है। बुच 16 मार्च 2022 तक एगोरा पार्टनर्स सिंगापुर की 100% शेयरधारक बनी रहीं और सेबी के मेंबर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह इसकी मालिक रहीं। सेबी चेयरपर्सन के रूप में नियुक्ति के 2 हफ्ते बाद उन्होंने अपने शेयर अपने पति के नाम ट्रांसफर किए। अप्रैल 2019 में भारत में लॉन्च हुए सबसे पहले REIT 'एम्बेसी' को ब्लैकस्टोन ने स्पॉन्सर किया था। ब्लैकस्टोन को धवल बुच ने इस सेक्टर में बिना किसी एक्सपीरियंस के 3 महीने बाद सीनियर एडवाइजर के तौर पर जॉइन किया। तब माधबी बुच सेबी मेंबर थीं। ब्लैकस्टोन के सलाहकार के रूप में धवल के कार्यकाल के दौरान, सेबी ने REIT के रेगुलेशन में बड़े बदलाव किए। ब्लैकस्टोन दुनिया की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या माधबी ने उस कंपनी को मदद पहुंचाई जिसमें उनके पति सलाहकार थे।

तो वहीं, अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के आरोपों को बाजार नियामक SEBI और अडाणी समूह ने बेबुनियाद बताया है। SEBI ने रविवार को कहा कि उसने SEBI समूह के खिलाफ सभी आरोपों की जांच की है। चेयरपर्सन माधबी बुच ने समय-समय पर सभी खुलासे किए हैं। उन्होंने हितों के संभावित टकराव से जुड़े मामलों से खुद को अलग किया है। वहीं, SEBI के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 3 जनवरी 2024 तक अडाणी समूह के खिलाफ 24 में से 22 जांच पूरी की है। मार्च 24 तक एक और जांच पूरी कर ली गई। एक बाकी है। SEBI प्रमुख माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने भी हिंडनबर्ग के आरोपों को छवि धूमिल करने की कोशिश बताया। रिपोर्ट पर आए SEBI चीफ के बयान पर हिंडनबर्ग ने कहा, हमारी रिपोर्ट पर माधबी बुच के रिएक्शन से कई नए सवाल खड़े हुए हैं। बुच का बयान विनोद अडाणी के कथित तौर पर निकाले गए धन के साथ-साथ एक अस्पष्ट फंड संरचना में उनके निवेश की पुष्टि करती है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि यह फंड उनके पति के बचपन के दोस्त द्वारा चलाया जाता था, जो उस समय अडाणी ग्रुप के डायरेक्टर थे। साथ ही, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अडाणी समूह ने कहा है, SEBI प्रमुख से ग्रुप के कारोबारी रिश्ते नहीं हैं। SEBI प्रमुख के साथ जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनसे भी समूह का लेनदेन नहीं है। विदेशी होल्डिंग पर उठाए गए सवाल बेबुनियाद हैं। समूह की विदेशी होल्डिंग का स्ट्रक्चर पूरी तरह पारदर्शी है। इसका इस्तेमाल धन के हेरफेर के लिए नहीं किया गया। ग्रुप ने कहा, हिंडनबर्ग ने अपने फायदे के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का गलत इस्तेमाल किया। अडाणी ग्रुप पर लगाए आरोप पहले ही निराधार साबित हो चुके हैं। गहन जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज कर दिया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.