ताजा खबर
‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में सोनल चौहान की एंट्री, बोलीं – “यकीन नहीं हो रहा, इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद...   ||    ‘मिशन कश्मीर’ के 25 साल: विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ने भावुक पोस्ट के साथ किया फिल्म को याद   ||    ‘भारत के एडिसन’ जी. डी. नायडू की कहानी लेकर आ रहे हैं आर माधवन   ||    ‘वध 2’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल   ||    रितेश, विवेक और आफताब की वापसी — “मस्ती 4” में फिर मचेगा धमाल, तीन गुना पागलपन का वादा!   ||    पच्चीस साल बाद भी गूंजती ‘मोहब्बतें’ की वायलिन – प्यार जो अब भी सिखाता है ताकत बनना   ||    'यह भारतीय सभ्यता का लघु इतिहास', श्रीमद्भगवद् गीता की महिमा के आगे नतमस्तक हुए चीनी विद्वान   ||    पेरिस में 895 करोड़ रुपये के गहने-हीरे चुराने वाले संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा, कैसे दिया चोरी को अंजा...   ||    Nathnagar Election 2025: एनडीए-महागठबंधन का नए चेहरे पर दांव, AIMIM की एंट्री से बिगड़ेगा समीकरण?   ||    'मामला खुद दफन हो जाएगा...', CJI पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ SC ने कार्रवाई से क्यों किया इनका...   ||   

सिक्किम में लैंडस्लाइड से 6 लोगों की मौत, कई लापता, 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 14, 2024

मुंबई, 14 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के उत्तरी राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। दूसरी ओर नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते सिक्किम में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ में सैकड़ों घर और कई सड़कें बह गईं। सबसे ज्यादा तबाही सिक्किम के मंगन जिले में हुई है। यहां गुरुवार (13 जून) को एक दिन में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे पिछले साल बना संगकालांग ब्रिज ढह गया, जिससे गुरुडोंगमार झील और युनथांग घाटी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर मंगन जिले के जोंगु, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग जैसे शहर देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। राहत-बचाव में जुटे डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि लाचुंग और चुंगथांग में करीब 2 हजार पर्यटक फंसे हैं। इन्हें अब हेलिकॉप्टर से ही रेस्क्यू किया जा सकता है, लेकिन खराब मौसम में हेलिकॉप्टर का उड़ पाना मुमकिन नहीं है। फिलहाल, पर्यटक जहां फंसे हैं, उन्हें वहीं रहने को कहा गया है। सिक्किम में तीस्ता नदी भी उफान पर है, जिससे सिंगताम शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं। पिछले साल उत्तरी सिक्किम में एक हिमनद झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

तो वहीं, IMD ने भी सिक्किम में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरी हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार (14 जून) को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में लू चलने का अनुमान है। मानसून में देरी के चलते आने वाले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बीते दिन तापमान 46 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। बिहार का बक्सर 47.2 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 44 से 47 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, 1 मार्च से 9 जून के बीच ओडिशा में सबसे ज्यादा 27 दिन हीटवेव चली है। राजस्थान में 23 दिन, पश्चिम बंगाल में 21 दिन, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 20 दिन, मध्य प्रदेश में 19 दिन और गुजरात और राजस्थान में 17 दिन हीटवेव चली है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.