ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'दस जून की रात' की शूटिंग की शुरू

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 4, 2024

प्रियंका चाहर चौधरी आज घर घर में फेमस हो गयी है। बिग बॉस में लोगों ने उन्हें खूब सराहा और उसके बाद से उनके चाहने वाले, उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली प्रियंका ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'दस जून की रात' की शूटिंग शुरू कर दी है।

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "तो चलिए इस कहानी की शुरुआत करते है, आप सभी के प्यार से। लेट्स रोल #दस जून की रात"

शो एक थ्रिलर ड्रामा है जिसको तबरेज़ खान डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका के साथ इसमें तुषार कपूर नजर आने वाले हैं। 'दस जून की रात' विशाल सक्सेना की एक किताब है और यह शो भी उसी पर आधारित है।

अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका और तुषार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुई थी जिसमे दोनों अपने किसी प्रोजेक्ट की रीडिंग करतेहुए नजर आये थे। प्रियंका के फैंस इस खबर से बेहद खुश है और वह उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए बहुत बेताब है।

शो की शूटिंग आज शुरू हो गयी है। एकता कपूर ने भी यह खबर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और सभी लोगों ने इस प्रोजेक्ट केलिए उत्साह दिखाया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.