ताजा खबर
सीमेंट रोड योजना पर लगी ब्रेक, अहमदाबाद में खर्च और काम का मांगा हिसाब   ||    कांकरिया लेकफ्रंट पर बच्चों को मिला नया तोहफ़ा, बाल वाटिका का भव्य पुनर्निर्माण   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||   

शैतान फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन, ज्योतिका और माधवन

Photo Source :

Posted On:Friday, January 19, 2024

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शैतान' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अजय ने आज सोशल मीडिया परफिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ रिलीज डेट भी बताई है। ये फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों मेंदस्तक देगी। अजय देवगन के अलावा फिल्म में आर. माधवन और ज्योतिका भी अहम भूमिका में हैं।

यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म 'शैतान' को दरअसल 'वश' नाम की गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेकबताया जा रहा है। अजय देवगन और माधवन की यह फिल्म 'शैतान' नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन कीजिम्मेदारी विकास बहल ने संभाली है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीजतारीख से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने लिखा है, 'आपकी लिए 'शैतान' आ रही है। आठ मार्च 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरोंमें रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और आर. माधवन पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।

अभिनेता अजय देवगन बीते वर्ष फिल्म 'भोला' में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुई।फिलहाल इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 'शैतान' के अलावा अजय 'सिंघम अगेन', 'रेड 2' और 'मैदान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.