ताजा खबर
दीक्षांत समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, अहमदाबाद विमान हादसे ने कई छात्रों से छीन लिए मां-बाप   ||    गुजरात में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, 40 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा   ||    Monsoon की पहली बारिश से पानी-पानी हुए गुजरात-राजस्थान, कोलकाता में बाढ़ के हालात   ||    पहेली बना ताकतवर फाइटर जेट F-35B, UK नेवी की टीम भी नहीं कर पाई ठीक   ||    International Yoga Day 2025 LIVE: पीएम ने किया 3,00,000 लोगों के साथ योग, सीएम धामी, योगी समेत रेखा ...   ||    ‘ईरान में तबाही का भयानक मंजर’, ऑपरेशन सिंधु के तहत लौटे 290 भारतीयों से जानें कैसे हैं वहां के हाला...   ||    International Yoga Day 2025: PM मोदी, जेपी नड्डा और राजनाथ समेत इन दिग्गज नेताओं ने कहां-कहां किया य...   ||    International Yoga Day 2025: “योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा”, विशाखापत्तनम में PM मोदी के संबोधन की बड...   ||    Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का यूपी के इस गांव से क्या नाता? 1830 से जुड़ी है इनसा...   ||    साइकिल से ब्रिटेन के एयरबेस में घुसकर सैन्य विमानों को पहुंचाया नुकसान, इजराइल के लिए ये नई आफत कौन?   ||   

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को होगा, यहां पड़ेगा अधिक प्रभाव, यहां जानें !

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 3, 2023

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण अगले शुक्रवार (5 मई, 2023) को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इस बार यह चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 139 साल बाद ये ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ रहा है. धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को बेहद अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है। विद्वानों द्वारा लोगों को ग्रहण के दौरान केवल भगवान के नाम का जाप करने की सलाह दी जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन, यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण उपरोक्त देशों में रात 8 बजकर 44 मिनट से मध्य रात्रि 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

बता दें कि, चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं, इसलिए पृथ्वी दोनों के बीच आ जाती है और चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी की छाया में ढक जाता है। यह ग्रहण रात 8:44 बजे से मध्य रात्रि करीब 01:02 बजे तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 04 घंटे 15 मिनट की रहेगी। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है और यहां चंद्रमा और केतु की युति बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर पड़ेगी। इसलिए इस चंद्र ग्रहण से मेष और तुला राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.