ताजा खबर
गुजरात साइंस सिटी में अफ्रीकी पेंगुइन के तीन बच्चों का जन्म, नामकरण हुआ   ||    केंद्र सरकार के निर्देश पर गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, 400 से अधिक हिरासत में   ||    बाढ़ या सूखा? सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान को 5 नुकसान, भारत का बड़ा फायदा; 4 पॉइंट में जाने...   ||    पहलगाम हमले में Hamas के 3 टॉप कमांडर शामिल, दावा- पाकिस्तान में हैं एक्टिव   ||    LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब   ||    पाकिस्तान से भारत का Revenge प्लान तैयार है क्या? जानें भारतीय सेना दुश्मन को कैसे दे सकती है मुंहतो...   ||    पाक की एक और नापाक हरकत…कैप्टन अभिमन्यु का फोटो दिखा दी मारने की धमकी   ||    पाकिस्तानी सेना के 10 जवानों को मारने का दावा, BLA आर्मी ने शेयर किया वीडियो   ||    न डरेंगे न कश्मीर छोड़कर जाएंगे…आतंकी हमले के बाद भी पहलगाम में रुककर टूरिस्टों ने दिखाई दिलेरी   ||    UPI ID भी अपनों से कर सकेंगे शेयर, क्या है यूपीआई सर्किल, जिससे होगा ये आसान   ||   

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को होगा, जानें किसी राशि पर पड़ेगा इसका सीधा असर !

Photo Source :

Posted On:Monday, May 1, 2023

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण अगले शुक्रवार (5 मई, 2023) को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इस बार यह चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 139 साल बाद ये ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर पड़ रहा है. धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को बेहद अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है। विद्वानों द्वारा लोगों को ग्रहण के दौरान केवल भगवान के नाम का जाप करने की सलाह दी जाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन, यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण उपरोक्त देशों में रात 8 बजकर 44 मिनट से मध्य रात्रि 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

बता दें कि, चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं, इसलिए पृथ्वी दोनों के बीच आ जाती है और चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी की छाया में ढक जाता है। यह ग्रहण रात 8:44 बजे से मध्य रात्रि करीब 01:02 बजे तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 04 घंटे 15 मिनट की रहेगी। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है और यहां चंद्रमा और केतु की युति बन रही है। ऐसे में चंद्रमा की पहली दृष्टि मेष राशि पर पड़ेगी। इसलिए इस चंद्र ग्रहण से मेष और तुला राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.