ताजा खबर
अहमदाबाद हादसे के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला   ||    एअर इंडिया हादसे का वीडियो बनाने वाला 17 साल का आर्यन, पुलिस ने दर्ज किया बयान   ||    LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||   

आज से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ

Photo Source :

Posted On:Friday, June 9, 2023

परमजीत कुमार/देवघर। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले एक शुभ मुहूर्त या शुभ तिथि मनाई जाती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक माह में पांच दिन का पंचक (Panchak June 2023) होता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है। ये पांच दिन महीने के अशुभ दिन माने जाते हैं।बैद्यनाथ धाम, देवघर के ज्योतिषी पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक मुहूर्त को महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचक हर महीने पांच दिनों तक चलता है। 9 जून को सुबह 9 बजकर 49 मिनट से आषाढ़ मास का पंचक शुरू हो रहा है. यह पांच दिनों तक चलेगा। पंचक का समापन 13 जून को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर होगा।
Aaj ka panchang 14 may 2023: Panchak Bhadra evening Panchang and Rahukal -  Aaj ka panchang: पंचक, जारी, भद्रा सायं 03.43 मिनट से, जानें आज के पंचाग और  राहुकाल का समय
पंचक क्यों?
पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, पंचक तब होता है जब चंद्रमा इन पांच नक्षत्रों, धनिष्ठा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, रेवती और शतभिषा से गुजरता है और इन पांच नक्षत्रों को अशुभ माना जाता है। साथ ही यदि चंद्रमा एक साथ कुम्भ और मीन राशि में प्रवेश करे तो पंचक बनता है। हर 27 दिन में नक्षत्रों की चाल के अनुसार पंचक आता है। माना जाता है कि इस दौरान कोई भी काम शुरू करने से वह पूरा नहीं होता है।
Today panchang 15 jan : panchak begins know the time of Rahukal - आज का  पंचांग : आज पंचक शुरू, जानें राहुकाल का समय
पंचक में क्या न करें ?
पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने कहा कि पंचक के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। पंचक के दिनों में इस दिशा में यात्रा करने से आपको हानि हो सकती है। पंचक के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे घर का निर्माण शुरू करना, घर की छत ढालना और बिस्तर बनाना नहीं करना चाहिए। पंचक के दौरान यह सब करना अशुभ माना जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.