ताजा खबर
​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||   

अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी, एयरपोर्ट पर जमीन पर पटका गया और हथकड़ी लगाकर किया गया डिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 9, 2025

मुंबई, 09 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित न्यूअर्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है जहां उसे अपराधी की तरह जमीन पर गिराकर हथकड़ी पहनाई गई और फिर भारत वापस भेज दिया गया। यह पूरी घटना भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक युवा छात्र जो अपने सपनों को पूरा करने अमेरिका आया था, उसे बिना किसी स्पष्ट कारण के इस तरह अपमानित किया गया, जिससे एक प्रवासी भारतीय के तौर पर उन्हें बेहद दुख और बेबसी महसूस हुई।

घटना के दौरान छात्र हरियाणवी भाषा में चिल्ला रहा था कि वह पागल नहीं है और उसे जबरदस्ती मानसिक रोगी साबित करने की कोशिश की जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र को किस आधार पर डिपोर्ट किया गया। कुणाल जैन का कहना है कि रोजाना कई छात्र वीजा लेकर अमेरिका पहुंचते हैं लेकिन इमिग्रेशन अधिकारियों को उचित स्पष्टीकरण न दे पाने की स्थिति में उन्हें उसी दिन शाम की फ्लाइट से हथकड़ी लगाकर वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति बन गई है।

कुणाल जैन ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से इस मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी को इस छात्र की स्थिति और उसके साथ हो रहे व्यवहार की तह तक जाकर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी सरकार विदेशी छात्रों के प्रति कड़ा रुख अपना रही है। फिलिस्तीन के समर्थन, ट्रैफिक उल्लंघन और अन्य वजहों से छात्रों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नए स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। इस आदेश का मकसद अमेरिका की यूनिवर्सिटियों में कथित यहूदी विरोधी गतिविधियों और वामपंथी विचारधारा को रोकना बताया गया है।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आदेश के अनुसार दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों को निर्देश दिया गया है कि वे फिलहाल स्टूडेंट व एक्सचेंज विजिटर वीजा (F, M, J कैटेगरी) के लिए कोई नया अपॉइंटमेंट न दें। साथ ही ट्रम्प सरकार अब अमेरिका आने वाले छात्रों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की गहन जांच की योजना बना रही है।

इसके अलावा ट्रम्प प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई विदेशी छात्र बिना अनुमति के क्लास छोड़ता है, पढ़ाई बीच में रोकता है या कोर्स में अनियमितता दिखाता है, तो उसका वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द किया जा सकता है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने भी भारतीय छात्रों को उनकी वीजा शर्तों का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

वहीं दूसरी ओर ट्रम्प सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ 850 करोड़ रुपये की मदद का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है, जो 28 मई 2025 को प्रभाव में आया। इससे पहले भी सरकार इस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता रोक चुकी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.