ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

पाक पीएम शहबाज के दावों पर X ने किया करारा जवाब, कहा- 1965 की जंग पाकिस्तान की रणनीतिक हार थी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 1965 की भारत-पाक जंग की 60वीं बरसी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर इसे देश की वीरता और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उस समय पाकिस्तानी सेना और जनता ने मिलकर दुश्मन के हमले को नाकाम कर दिया था और यह साबित किया था कि पाकिस्तान अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। शहबाज ने यह भी दावा किया कि उस दौर की अटूट भावना आज भी जिंदा है। हालांकि, X ने शहबाज के दावों की पोल खोलते हुए तथ्यात्मक जानकारी साझा की। प्लेटफॉर्म ने लिखा कि 1965 का युद्ध पाकिस्तान के लिए एक रणनीतिक और राजनीतिक हार थी। कश्मीर में विद्रोह भड़काने की उसकी कोशिश भारत ने नाकाम कर दी थी और उसे अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा था।

शहबाज शरीफ ने आगे हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना और जनता बाहरी हमलों के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह खड़े रहते हैं और हर बार दुश्मन के घमंड को कुचलते आए हैं। उन्होंने भारत पर लगातार उकसावे का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन भारत की नीतियां उसे मजबूर करती हैं कि वह अपनी रक्षा क्षमताओं को और आधुनिक और मजबूत बनाए। उन्होंने जम्मू और कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोग लंबे समय से आतंकवाद और दमन का सामना कर रहे हैं और उनकी आजादी की लड़ाई को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.