ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

पुतिन ने कहा, पूरा यूक्रेन रूस का है, सूमी शहर पर कब्जे की चेतावनी दी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 21, 2025

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूरा यूक्रेन रूस का है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग एक जैसे हैं और ऐतिहासिक रूप से यूक्रेन रूस का ही हिस्सा है। हालांकि, पुतिन ने यह भी जोड़ा कि वह यूक्रेन की संप्रभुता पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ देना चाहिए। पुतिन ने सूमी शहर को लेकर चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो रूस इस पर भी नियंत्रण स्थापित कर सकता है ताकि सीमा से लगते अपने इलाकों को यूक्रेनी हमलों से बचाया जा सके। रूस का कहना है कि वह सूमी क्षेत्र में बफर जोन बनाना चाहता है ताकि ब्रायंस्क, कुर्स्क और बेलगोरोद जैसे क्षेत्रों को यूक्रेनी ड्रोन और तोपखाने के हमलों से सुरक्षित रखा जा सके। वर्तमान में रूसी सेना सूमी के चार गांवों पर कब्जा कर चुकी है और ये क्षेत्र अब ग्रे जोन माने जा रहे हैं।

फिलहाल रूस यूक्रेन के करीब 20 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण बनाए हुए है, जिसमें क्रीमिया, लुहांस्क क्षेत्र का लगभग पूरा हिस्सा, डोनेट्स्क, जापोरीज्जिया, खेरसॉन का बड़ा भाग और खार्किव, सूमी व द्निप्रोपेट्रोव्स्क के कुछ इलाके शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन की इस टिप्पणी को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि रूसी और यूक्रेनी अलग पहचान वाले लोग हैं और यूक्रेन की आजादी से कोई समझौता नहीं होगा। इसी बीच रूस और यूक्रेन ने युद्ध के बीच कैदियों और सैनिकों के शवों की अदला-बदली का एक और चरण पूरा किया है। यह अदला-बदली 14 मई को इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता के दौरान हुए समझौते का हिस्सा है। इससे पहले 23 से 25 मई के बीच दोनों देशों ने 1-1 हजार कैदियों को एक-दूसरे को सौंपा था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.