ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

उत्तर कोरिया ने अचानक बंद किया वॉनसन-काल्मा बीच रिसॉर्ट, विदेशी पर्यटकों के स्वागत पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 18, 2025

मुंबई, 18 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर कोरिया ने अपने चर्चित वॉनसन-काल्मा बीच रिसॉर्ट को विदेशी पर्यटकों के लिए बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक बंद कर दिया है। इस रिसॉर्ट को उत्तर कोरिया की सरकार ने विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के इरादे से विकसित किया था। यह जगह किम जोंग उन के सपनों की परियोजना मानी जाती थी, जिसे उत्तर कोरिया का 'हवाई' कहा जाता है। पूर्वी तट पर स्थित यह रिसॉर्ट 2014 से निर्माणाधीन था और इसमें आलीशान होटल, समुद्र तट, जल-उद्यान, और शॉपिंग सेंटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। एक साथ लगभग 20,000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाले इस रिसॉर्ट को हाल ही में 24 जून को स्थानीय नागरिकों के लिए खोला गया था।

हालांकि उत्तर कोरिया की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट ने इसे अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि यह फैसला एक रूसी पत्रकार की रिपोर्ट के बाद लिया गया। इस पत्रकार ने दावा किया था कि रिसॉर्ट में मौजूद 'पर्यटक' असली टूरिस्ट नहीं थे, बल्कि उन्हें सरकार द्वारा वहां भेजा गया था। यह जानकारी सामने आने से उत्तर कोरिया की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचा और शायद यही कारण रिसॉर्ट की बंदी का बना। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि रिसॉर्ट के संचालन पर अत्यधिक खर्च हो रहा था, और विदेशी पर्यटकों के अभाव में उत्तर कोरिया को डॉलर, रूबल या युआन जैसी विदेशी मुद्राएं नहीं मिल रही थीं, जिससे आर्थिक दबाव और बढ़ गया। साथ ही, यात्रा की लागत और उत्तर कोरिया की सीमित वैश्विक पहुंच के चलते भी विदेशी खासकर रूसी पर्यटकों को आकर्षित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह भी संभव है कि सरकार ने संभावित नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए रिसॉर्ट को बंद करने का फैसला लिया हो। इस फैसले के पीछे क्या असली वजह है, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना ज़रूर है कि किम जोंग उन की ये महत्वाकांक्षी परियोजना अभी अधर में लटकती नजर आ रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.