ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने पत्रकार मोचा पर किया हमला, पुलिस के सामने छीना फोन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 8, 2025

मुंबई, 08 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा एक पत्रकार पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है। वैंकूवर में रविवार को पत्रकार मोचा बेजिरगन पर उस वक्त हमला किया गया जब वे एक खालिस्तानी कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर रहे थे। मोचा ने बताया कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और फोन छीनने जैसी घटनाएं हुईं और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पत्रकार ने ANI को बताया कि इस हमले में शामिल एक व्यक्ति पिछले एक साल से उनका पीछा कर रहा था और ऑनलाइन भी उन पर नजर रखे हुए था।

मोचा ने कहा कि जिस समय हमला हुआ, वे कार्यक्रम कवर कर रहे थे जहां खालिस्तानी समर्थक अपने मारे गए लोगों को सम्मानित कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग उनके पास आकर धमकाने लगे। उन्होंने बताया कि जब वे हमला रोकने की कोशिश कर रहे थे, तब एक हमलावर उनके बहुत करीब आया। उन्होंने उसे दूरी बनाए रखने को कहा लेकिन वह नहीं माना और फिर दो-तीन अन्य लोग उन्हें घेरने लगे। घटना का वीडियो बनाने की कोशिश के दौरान हमलावरों ने उनका फोन छीन लिया। मोचा के अनुसार हमलावर ब्रिटेन का नागरिक है और पहले भी उन्हें परेशान कर चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी इस व्यक्ति की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बार भी पुलिस ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला शांत करने की कोशिश की, जबकि हमलावर पीछा करता रहा और लगातार उन्हें परेशान करता रहा। मोचा ने कहा कि हमलावर अब उन्हें ऑनलाइन बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और झूठा दावा कर रहे हैं कि वे सिर्फ सवाल पूछ रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सवाल पूछने जैसा नहीं बल्कि सीधा हमला और धमकाने की कार्रवाई थी। मोचा ने बताया कि जल्द ही वह इस पूरी घटना का वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करेंगे ताकि दुनिया को सच्चाई पता चल सके।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.