ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

सीजफायर के कुछ घंटों बाद फिर भड़की ईरान-इजराइल जंग, तेहरान में इजराइली हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों से चल रही जंग के बीच मंगलवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर का ऐलान किया, लेकिन यह युद्धविराम कुछ घंटों बाद ही टूट गया। सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद ईरान ने इजराइल पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल इजराइल के बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके जवाब में इजराइल ने तेहरान में एक रडार साइट पर हमला किया। इजराइली आर्मी रेडियो ने इस हमले की पुष्टि की। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फोन कर हमला रोकने की अपील की, जिस पर नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने पहले सीजफायर तोड़ा है और जवाब देना जरूरी है।

ट्रम्प ने सुबह 3:32 बजे सीजफायर पर सहमति की घोषणा की थी और करीब 10:38 बजे एक और पोस्ट करते हुए लिखा था कि अभी से सीजफायर लागू होता है और कृपया इसे न तोड़ें। इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आ सके और तनाव दोबारा भड़क उठा। इस बीच, इजराइल ने दावा किया कि उसके हमलों में अब तक ईरान के 14 वैज्ञानिक मारे जा चुके हैं, जो परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े थे। यह जानकारी फ्रांस में इजराइली राजदूत ने एसोसिएटेड प्रेस को दी। दुनियाभर में बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने तुर्की के विदेश मंत्री से बातचीत में कहा कि चीन ईरान और इजराइल दोनों के संपर्क में है और वह असल सीजफायर देखने की उम्मीद करता है। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि वे समान आधार पर बातचीत फिर से शुरू करें और ईरानी परमाणु मुद्दे के शांतिपूर्ण हल की ओर लौटें।

भारत ने भी अमेरिका और कतर की मध्यस्थता से हुए सीजफायर का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि बातचीत और कूटनीति ही स्थायी शांति का रास्ता है और उम्मीद है सभी पक्ष इसे बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। अब तक हुए ईरानी हमलों में इजराइल में 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली डिफेंस फोर्स के अनुसार ईरान ने अब तक करीब 550 बैलिस्टिक मिसाइलें और लगभग 1000 ड्रोन दागे हैं, जिनमें से अधिकतर को इजराइल ने इंटरसेप्ट कर लिया, लेकिन 31 मिसाइलें आबादी वाले इलाकों में गिरीं और एक ड्रोन ने एक घर पर हमला भी किया। इधर, ईरान आज रात 8 बजे (तेहरान के समयानुसार शाम 6 बजे) इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जीत का जश्न मनाएगा। इस सेलिब्रेशन का आयोजन तेहरान के इंकलाब स्क्वायर पर किया जा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.