ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

भारत ने WHO में पाकिस्तान के आतंकवाद के झूठे प्रोपेगैंडा को किया बेनकाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 21, 2025

मुंबई, 21 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की बैठक में पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद के झूठे प्रोपेगैंडा को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का केंद्र है और पीड़ित बनने का दिखावा करने का कोई हक नहीं रखता। अनुपमा ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों ने की थी, जिन्होंने निर्दोष लोगों को उनके परिवार के सामने गोली मारी।

अनुपमा सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कहा कि भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों को सटीकता के साथ निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान सिंधु जल समझौते को लेकर भी झूठे दावे कर रहा है और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर हर अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन कर रहा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना की एक स्कूल बस पर हुए आत्मघाती हमले में तीन बच्चे समेत पांच लोग मारे गए और 35 बच्चे घायल हुए। इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान की सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे ‘भारतीय आतंकी एजेंट्स’ का कृत्य बताया। भारत ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भारत पर झूठे आरोप लगाता रहता है, जिसे दुनिया नकार चुकी है। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपने एयर स्पेस को एक महीने और बंद रखने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध 23 मई को समाप्त हो रहा था, लेकिन इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के नियमों के तहत एयर स्पेस पर एक बार में एक महीने से अधिक प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, इसलिए इसे एक महीने के लिए बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में नोटिस टू एयरमेन (Notam) जल्द जारी किया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.