ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

भारत के खिलाफ अजरबैजान राष्ट्रपति का बयान, पाकिस्तान से रिश्तों को दी प्राथमिकता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

मुंबई, 02 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने भारत पर आरोप लगाया है कि उसका देश पाकिस्तान से नजदीकी का बदला वैश्विक मंचों पर ले रहा है। यह टिप्पणी उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात में की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने अजरबैजान की SCO सदस्यता की दावेदारी को खारिज कर दिया है और इसके पीछे पाकिस्तान से नजदीकी को कारण बताया जा रहा है। दरअसल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अजरबैजान ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई के बाद अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत के कदम की निंदा की थी। इसके कुछ समय बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अजरबैजान पहुंचे थे और राष्ट्रपति अलीयेव का आभार जताया था।

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच नागोर्नो-कराबाख विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। पाकिस्तान और तुर्किये अजरबैजान का समर्थन करते हैं, वहीं अजरबैजान कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देता है। जुलाई 2024 में पाकिस्तान दौरे के दौरान अलीयेव ने कश्मीर में मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाया था, जिसे भारत ने अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया था। इसके बाद भारत ने आर्मेनिया के साथ रक्षा सहयोग तेज किया और जुलाई 2023 में पिनाक रॉकेट लॉन्चर का पहला शिपमेंट डिलिवर किया। SCO समिट के दौरान चीन ने अजरबैजान की सदस्यता का समर्थन किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अलीयेव से मुलाकात कर उनके दावे के पक्ष में बयान दिया। फिलहाल अजरबैजान SCO का डायलॉग पार्टनर है। इस संगठन में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान पूर्ण सदस्य हैं। भारत 2005 से SCO से जुड़ा और 2017 में अस्ताना सम्मेलन में इसे पूर्ण सदस्यता मिली।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.