ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे, सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में भी महसूस हुआ Earthquake

Photo Source :

Posted On:Friday, April 18, 2025

आज सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी, जब म्यांमार और भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भले ही इन झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियों ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

म्यांमार में यह भूकंप अलसुबह करीब 3 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार में ही धरती के नीचे करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही तीव्रता ज्यादा नहीं थी, लेकिन उथले केंद्र के कारण झटके अधिक महसूस किए गए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि म्यांमार में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। 29 मार्च को आए भूकंप की तीव्रता 7 से ऊपर थी, जो काफी खतरनाक माना गया। उस दिन के बाद से लगातार हल्के-फुल्के भूकंप आ रहे हैं। बीते दिन भी म्यांमार में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4 मापी गई थी। ऐसे में आज आए भूकंप ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया और वे भय के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

इसी के साथ-साथ भारत के मेघालय राज्य में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में देर रात भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र भी धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। यह एक मामूली तीव्रता का भूकंप था, लेकिन इसका असर स्थानीय निवासियों पर जरूर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात को अचानक जमीन हिलती महसूस हुई, जिससे वे डर गए और घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि इस भूकंप में भी किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि बीते दिन भी इसी क्षेत्र में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 3.1 थी। लगातार आ रहे झटकों ने यहां भी लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है।

भूकंप के ये झटके यह संकेत देते हैं कि म्यांमार और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में टेक्टोनिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। भूकंप विशेषज्ञों की माने तो ये क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हैं, और यहां किसी भी समय तेज भूकंप आ सकता है।

सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखें और भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों का पालन करें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.