ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

NASA के लिए बुरी खबर! 12 साल से मंगल पर मौजूद MAVEN से टूटा संपर्क, अब आगे क्या होगा?

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए मंगल ग्रह से एक बुरी खबर आई है. नासा ने एक ऐसे अंतरिक्ष यान से संपर्क खो दिया है जो एक दशक से अधिक समय से लाल ग्रह (Mars) की कक्षा में सक्रिय था. जिस यान से नासा का अचानक संपर्क टूटा है, उसका नाम है मावेन (MAVEN).

मावेन (Mars Atmosphere and Volatile Evolution) ने 6 दिसंबर को अचानक पृथ्वी पर मौजूद ग्राउंड स्टेशनों से संपर्क करना बंद कर दिया. नासा ने इस हफ्ते कहा कि लाल ग्रह के पीछे जाने से पहले तक यह बिल्कुल ठीक काम कर रहा था. लेकिन, जब यह मंगल के पीछे से वापस निकला, तो पूरी तरह सन्नाटा था. अब यह किसी तरह का सिग्नल नहीं दे रहा है.

2013 में हुआ था लॉन्च

मावेन को सितंबर 2014 में मंगल की कक्षा में स्थापित किया गया था, हालांकि इसे 2013 में पृथ्वी से लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक यह लगातार काम कर रहा था, लेकिन अब अचानक संपर्क टूट गया. वर्तमान में मंगल पर सक्रिय 7 ऑर्बिटर्स (Orbiter) में से यह एक महत्वपूर्ण यान था.

मावेन मिशन का मुख्य उद्देश्य

इस मिशन का मुख्य काम मंगल के ऊपरी वायुमंडल (Upper Atmosphere) और आयनमंडल (Ionosphere) की स्टडी करना है.

  • मावेन इस बात की जांच करता है कि सूरज से आने वाली सौर हवाएं (Solar Wind) मंगल के वातावरण पर क्या असर डालती हैं.

  • 10 साल से ज्यादा समय से मंगल ग्रह के चक्कर लगाने वाले मावेन ने ही यह समझने में मदद की है कि मंगल पर कैसे बड़े बदलाव हुए, कैसे जो ग्रह कभी पानी से भरा था, आज एक ठंडा और सूखा रेगिस्तान बन गया.

मावेन नासा के दो सक्रिय रोवर्स—क्यूरियोसिटी (Curiosity) और पर्सिवियरेंस (Perseverance)—के लिए एक अहम संचार लिंक (Communication Link) की तरह भी काम कर रहा था.

नासा के पास मंगल की कक्षा में अभी भी दो एक्टिव अंतरिक्ष यान हैं:

  • मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (2005 में लॉन्च)

  • मार्स ओडिसी (2001 में लॉन्च)

मावेन ने किए कई अहम वैज्ञानिक खुलासे

पिछले 12 सालों में मावेन ने कई अहम और अभूतपूर्व वैज्ञानिक खुलासे किए हैं:

  • पानी का गायब होना: मावेन के डेटा से ही पता चला था कि मंगल का पानी भाप बनकर अंतरिक्ष में उड़ गया. जानकारी मिली कि जब वहां धूल भरी आंधियां चलती हैं, तो पानी के कण वायुमंडल में ऊपर चले जाते हैं और सौर हवाएं उन्हें उड़ा ले जाती हैं.

  • चुंबकीय पूंछ: मावेन ने ही मंगल की एक अदृश्य (Invisible Magnetic Tail) का पता लगाया था.

  • प्रोटॉन ऑरोरा: इसने मंगल पर एक नई तरह की प्रोटॉन ऑरोरा (Proton Aurora) रोशनी को डिस्कवर किया था.

अब आगे क्या होगा?

मावेन का अचानक सिग्नल न देना सिर्फ एक विज्ञान मिशन का रुकना नहीं है, बल्कि यह मंगल पर मौजूद रोवर्स के लिए भी एक ऑपरेशनल संकट है, क्योंकि यह एक कम्युनिकेशन रिले के रूप में कार्य करता था.

नासा की ऑपरेशन टीम इस गड़बड़ी की जांच कर रही है और संपर्क दोबारा साधने की पूरी कोशिश की जा रही है. नासा ने अपने बयान में कहा है कि इस मामले को हल करने के लिए इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं और जानकारी मिलते ही उसे साझा किया जाएगा. हालांकि, अगर मावेन वापस संपर्क में नहीं आता है, तो यह मंगल मिशन के इतिहास में एक बड़ा वैज्ञानिक और ऑपरेशनल नुकसान होगा.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.