ताजा खबर
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2.90 करोड़ का एम्बरग्रीस जब्त   ||    बांग्लादेशियों को अवैध रूप से पनाह देने वाला लल्ला पठान बांसवाड़ा से गिरफ्तार, चंडोला में बनाया था 7...   ||    गोवा के श्री लैराई मंदिर के बारे में जानें, जहां मची भगदड़; 7 लोगों की गई जान   ||    AC और स्लीपर के वेटिंग लिस्ट पैसेंजर्स पर IRCTC का बैन, रेलवे में नए नियम हुए लागू   ||    जातीय जनगणना पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आरक्षण को लेकर कही ये बात   ||    तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव, IRCTC पर टिकट बुक करते समय ध्यान में रखें 6 बातें   ||    अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी   ||    पंजाब-हरियाणा जल विवाद क्या? सैनी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें आगे क्या ऑप्शन?   ||    3 मई का ऐतिहासिक महत्व: कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और व्यक्तित्व   ||    फिलिस्तीनी कैदियों को एसिड टैंक में फेकने का वीडियो वायरल, फर्जी है वीडियो, गलत दावे के साथ किया जा ...   ||   

कब खेली जाती है बरसाना-नंदगांव में लठमार होली? जानें इसके पीछे क्या है कहानी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च, सोमवार को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है, जिसमें ब्रज की लट्ठमार होली भी शामिल है. ब्रज की लट्ठमार होली देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है.होली के दिन घरों में एक अलग ही माहौल होता है. कई मंदिरों में एक अलग ही भव्यता भी देखने को मिलती है. देश में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां लोग होली खेलने आते हैं। आज हम आपको ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।

लट्ठमार होली कब खेली जाती है?

आमतौर पर होली का त्योहार एक या दो दिन मनाया जाता है, लेकिन ब्रज में होली 40 दिनों तक खेली जाती है। ब्रज के बरसाना, वृन्दावन, मथुरा और नंदगांव जैसे इलाकों में होली बहुत अलग ढंग से खेली जाती है। यहां हर क्षेत्र की होली एक दूसरे से अलग होती है. यहां 40 दिनों तक आपको सभी भक्त राधा रानी और श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आएंगे। आपको बता दें कि बरसाना में हर साल फाल्गुन माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लट्ठमार होली खेली जाती है।

कब है नंदगांव की लट्ठमार होली?

आपको बता दें कि हर साल नंद गांव के पुरुष होली खेलने बरसाना आते हैं, जहां महिलाएं उन पर लाठियां बरसाती हैं। जबकि पुरुष खुद को बचाने की कोशिश करते हैं. सबसे पहले 18 मार्च को बरसाना में होली खेली जाती है, उसके बाद 19 मार्च को नंद गांव में लट्ठमार होली खेली जाती है. हर साल बड़ी संख्या में लोग लट्ठमार होली खेलने के लिए ब्रज आते हैं।

लट्ठमार होली क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ होली मनाने के लिए बरसा में आए थे, तो वे राधा रानी और उनकी सखियों के साथ हंसी-मजाक करते थे। तब श्रीराधा और उनकी सखियाँ श्री कृष्ण के पीछे लाठियाँ लेकर दौड़ रही थीं। इसके बाद बरसाना में लट्ठमार होली खेलने की परंपरा शुरू हुई। इसीलिए आज भी यहां लट्ठमार होली खेली जाती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.