ताजा खबर
सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, झारखंड से गिरफ्तार ठग   ||    अहमदाबाद सिविल अस्पताल में थप्पड़ विवाद, डॉक्टर का वीडियो वायरल   ||    ZEE5 की नई सीरीज़ 'थोड़े दूर थोड़े पास' में डिजिटल युग के रिश्तों की झलक   ||    करण जौहर ने 'ए दिल है मुश्किल' की यादों को किया शेयर!   ||    'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज   ||    अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' की नई रिलीज़ डेट का ऐलान   ||    नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीज़न 13 नवंबर को प्रीमियर होगा   ||    Shreyas Iyer suffers Injury: श्रेयस की 'तिल्ली' में लगी चोट कितनी खतरनाक? फैन्स का एक ही सवाल... मैद...   ||    'चापलूसी में आपको ही मिलेगा गोल्ड मेडल', पूर्व पाक राजदूत ने शहबाज शरीफ को सुनाया; थरूर ने भी लिए मज...   ||    'डंकी रूट' से ऑस्ट्रेलिया जाने को निकली फैमिली तेहरान में बनी बंधक, ₹2 करोड़ फिरौती मांगी, अमित शाह ...   ||   

केंद्रीय मंत्री स्मृति ने की कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

मुंबई, 23 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना की है। स्मृति ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल आज उनके परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने तेलंगाना में कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा, राहुल एक ही विषय पर अलग-अलग तरीकों से पासा पलटते हैं। मेरे पास इसका प्रमाण है। स्मृति के मुताबिक, राहुल ने 2 जुलाई 2023 को तेलंगाना में कहा था कि पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव भी भ्रष्ट हैं। शराब घोटाला हुआ है। सभी एजेंसियों को इसके बारे में पता है। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा को शराब घोटाले में केसीआर की बेटी के. कविता की संलिप्तता की जानकारी है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्मृति ने कहा, कांग्रेस ने 3 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर शराब घोटाले की जानकारी दी थी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि AAP ने गोवा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि कौन से राहुल सच बोल रहे हैं? तेलंगाना वाले राहुल या आज वाले राहुल? कौन सी कांग्रेस सच बोल रही है? पहले वाली या आज जो हम देख रहे हैं? स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीते दिन कोर्ट में रखे गए शराब घोटाले से जुड़े डिटेल्स की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, एक संवैधानिक पद पर बैठकर ईमानदारी की दुहाई देने वाला इंसान प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके कैसे भ्रष्टाचार करता है, आज हमें अरविंद केजरीवाल के कर्मों से इसकी जानकारी मिली।केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कोर्ट में जब शराब घोटाले से जुड़े तथ्य रखे गए तो केजरीवाल के वकीलों ने इसका विरोध नहीं किया। कोर्ट में बताया गया कि दिल्ली शराब नीति को विजय नायर के नेतृत्व में कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों ने तैयार किया था। विजय नायर को खुद केजरीवाल ने ही नियुक्त किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.