ताजा खबर
सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, झारखंड से गिरफ्तार ठग   ||    अहमदाबाद सिविल अस्पताल में थप्पड़ विवाद, डॉक्टर का वीडियो वायरल   ||    ZEE5 की नई सीरीज़ 'थोड़े दूर थोड़े पास' में डिजिटल युग के रिश्तों की झलक   ||    करण जौहर ने 'ए दिल है मुश्किल' की यादों को किया शेयर!   ||    'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज   ||    अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' की नई रिलीज़ डेट का ऐलान   ||    नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीज़न 13 नवंबर को प्रीमियर होगा   ||    Shreyas Iyer suffers Injury: श्रेयस की 'तिल्ली' में लगी चोट कितनी खतरनाक? फैन्स का एक ही सवाल... मैद...   ||    'चापलूसी में आपको ही मिलेगा गोल्ड मेडल', पूर्व पाक राजदूत ने शहबाज शरीफ को सुनाया; थरूर ने भी लिए मज...   ||    'डंकी रूट' से ऑस्ट्रेलिया जाने को निकली फैमिली तेहरान में बनी बंधक, ₹2 करोड़ फिरौती मांगी, अमित शाह ...   ||   

TMC नेता मनोब्रत की पत्नी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों पर दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 7, 2024

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर से गिरफ्तार TMC नेता मनोब्रत जना की पत्नी मोनी जना ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने जांच के बहाने जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की। महिला ने अधिकारियों पर मारपीट, बदतमीजी और घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ भूपतिनगर पुलिस थाने में IPC की धारा 325, 34, 354, 354(बी), 427, 448, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तो वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NIA की टीम पर हमले को लेकर शनिवार (6 अप्रैल) को कहा कि हमला NIA पर नहीं, बल्कि महिलाओं पर हुआ है। NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की? क्या उनके पास पुलिस की परमिशन थी? महिलाओं ने वैसा ही बर्ताव किया, जैसा रात में किसी भी अनजान व्यक्ति के आने पर किया जाता। दक्षिण दिनाजपुर में ममता ने कहा कि NIA लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले बीते साल के मामले में लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रही है? क्या भाजपा को लगता है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे। NIA की मदद लेकर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।

तो वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी कार्रवाई नहीं की। एजेंसी कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर भूपतिनगर में 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, TMC नेता बलाई चरण मैती और मनोब्रत जना केस के मुख्य साजिशकर्ता हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम शुक्रवार की रात भूपतिनगर में 5 जगह तलाशी लेने गई थी। इस दौरान CRPF और महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। भीड़ ने उन्हें कार्रवाई करने से रोकने का प्रयास किया। जब उनके अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाने लगे, तो लोग लाठी-डंडे लेकर उनके सामने अड़ गए। लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव किया। हमले में एक अफसर को चोटें भी आईं। हालांकि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम आरोपियों को अपने साथ कोलकाता ले गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हमले के खिलाफ भूपतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.