ताजा खबर
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए!   ||    सितारा एंटरटेनमेंट्स लेकर आ रही है 'वॉर 2' तेलुगु राज्यों में – जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की धमाकेद...   ||    ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी शुरू: स्क्रिप्ट की झलक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें   ||    आँखों की गुस्ताखियाँ से अलविदा सांग रिलीज़ हुआ   ||    तन्वी द ग्रेट से सेना की जय सांग हुआ रिलीज़!   ||    वडाज में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार   ||    गुजरात में मेडिकल एडमिशन की शुरुआत, पहले ही दिन 2,384 स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन   ||    जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||   

जम्मू और कश्मीर में हुई बर्फबारी, एवलांच से श्रीनगर लेह हाईवे बंद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 29, 2024

मुंबई, 29 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के हंग इलाके में एवलांच हुआ। इससे दो कारें बर्फ में फंस गई। कार में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। हालांकि, एवलांच से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। 19 राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट है। यहां आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में बादल छाए रहेंगे। इन राज्यों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 1 अप्रैल से गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल और मई में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। इस दौरान हीटवेव चलने की आशंका है। अप्रैल में देश के मध्य भाग में हीटवेव की स्थिति रहेगी। मई सीजन का सबसे गर्म महीना होगा। इस दौरान देश के उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

तो वहीं, गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुच गई है, सबसे ज्यादा गर्मी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के 5 शहरों में हैं। साथ ही महाराष्ट्र के अकोला में तो 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश का दमोह और गुना दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। इन सभी शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.