ताजा खबर
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए!   ||    सितारा एंटरटेनमेंट्स लेकर आ रही है 'वॉर 2' तेलुगु राज्यों में – जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की धमाकेद...   ||    ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी शुरू: स्क्रिप्ट की झलक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें   ||    आँखों की गुस्ताखियाँ से अलविदा सांग रिलीज़ हुआ   ||    तन्वी द ग्रेट से सेना की जय सांग हुआ रिलीज़!   ||    वडाज में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार   ||    गुजरात में मेडिकल एडमिशन की शुरुआत, पहले ही दिन 2,384 स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन   ||    जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||   

ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में हुए शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 3, 2024

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा के भिवानी में रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में वे लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर असर डाल सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर ने कहा, मैं विकास और देश की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि लोगों का भला कर सकूं। मैंने हमेशा गलत को गलत और सही को सही कहा है। मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत सारे खिलाड़ियों का भला करूंगा। कांग्रेस में क्या कमी है कि आप भाजपा में शामिल हो गए, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो कांग्रेस वाले बताएंगे कि उनमें क्या कमी है। मैं तो अब बीजेपी में शामिल हो गया हूं।

विजेंदर ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। आपको बता दें, उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उसके बाद विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे हार गए थे। साथ ही, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने तीन माह पूर्व एक ट्वीट कर एक्स हैंडल पर लिखा, राजनीति को राम-राम भाई। हालांकि इसके बाद उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.