ताजा खबर
गोवा के श्री लैराई मंदिर के बारे में जानें, जहां मची भगदड़; 7 लोगों की गई जान   ||    AC और स्लीपर के वेटिंग लिस्ट पैसेंजर्स पर IRCTC का बैन, रेलवे में नए नियम हुए लागू   ||    जातीय जनगणना पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आरक्षण को लेकर कही ये बात   ||    तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव, IRCTC पर टिकट बुक करते समय ध्यान में रखें 6 बातें   ||    अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी   ||    पंजाब-हरियाणा जल विवाद क्या? सैनी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें आगे क्या ऑप्शन?   ||    3 मई का ऐतिहासिक महत्व: कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और व्यक्तित्व   ||    फिलिस्तीनी कैदियों को एसिड टैंक में फेकने का वीडियो वायरल, फर्जी है वीडियो, गलत दावे के साथ किया जा ...   ||    Guru Gochar: गुरु की अतिचारी गति से 3 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी चिंताएं, आर्थिक पक्ष को लेकर रहना ...   ||    टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास पर विराट कोहली ने एक साल बाद तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा   ||   

मालदीव में जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगी भारत सरकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 5, 2024

मुंबई, 05 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत सरकार ने घोषणा की कि वो मालदीव में जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगी। मालदीव में मौजूद भारतीय हाई कमीशन ने बताया, मालदीव की सरकार की अपील पर भारत 2024-25 के लिए देश में जरूरी सामानों का एक्सपोर्ट जारी रखेगा। सामानों की जो मात्रा तय की गई है वो 1981 के बाद सबसे ज्यादा होगी। हालांकि यह अभी साफ नहीं किया गया ये सामान कितनी मात्रा में भेजे जाएंगे। भारत सरकार ने देश में चावल, चीनी और प्याज जैसे मूलभूत उत्पादकों के दाम पर काबू करने के लिए इनके एक्सपोर्ट पर फिलहाल रोक लगा रखी है। लेकिन अब सरकार ने घोषणा की है कि प्रतिबंधों के बावजूद मालदीव में इन सामानों की सप्लाई जारी रहेगी। वहीं, हाई कमीशन के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली नदी की रेत और पत्थरों का 10 लाख मीट्रिक टन एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अंडे, आलू, आटा और दाल के कोटे में भी 5% बढ़ाया गया है। यह कदम भारत के पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने वाली नीति नेबर्स फर्स्ट के तहत उठाए गए हैं। भारत हमेशा से मालदीव में लोगों से जुड़े विकास को बढ़ावा देता है। पिछले साल भी भारत ने चावल, चीनी और प्याज के एक्सपोर्ट पर लगाए गए बैन के बावजूद मालदीव को इनकी सप्लाई जारी रखी थी।

आपको बता दें, पड़ोसी देश में मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद से इंडिया आउट की पॉलिसी अपनाई है। इसके तहत वहां मौजूद 88 भारतीय सैनिकों को हटाने का फैसला किया गया था। सैनिकों का पहला बैच पिछले महीने ही लौट चुका है। वहीं सभी सैनिकों के मालदीव से जाने के लिए 10 मई की तारीख तय की गई है। दूसरी तरफ, मालदीव ने भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वे समझौता भी रद्द कर दिया था। राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा था कि देश इस सर्वे में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और तकनीक को खुद जुटाएगा। इंडिया आउट पॉलिसी के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन के साथ रिश्तों पर फोकस किया है। करीब 1 महीने पहले दोनों देशों के बीच सैन्य समझौता हुआ था। इसके ठीक बाद मुइज्जू ने बयान दिया था कि 10 मई के बाद कोई भी भारतीय सैनिक न यूनिफॉर्म या सादे कपड़ों में भी मालदीव में नहीं रहेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.