ताजा खबर
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए!   ||    सितारा एंटरटेनमेंट्स लेकर आ रही है 'वॉर 2' तेलुगु राज्यों में – जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की धमाकेद...   ||    ‘कॉकटेल 2’ की तैयारी शुरू: स्क्रिप्ट की झलक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें   ||    आँखों की गुस्ताखियाँ से अलविदा सांग रिलीज़ हुआ   ||    तन्वी द ग्रेट से सेना की जय सांग हुआ रिलीज़!   ||    वडाज में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार   ||    गुजरात में मेडिकल एडमिशन की शुरुआत, पहले ही दिन 2,384 स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन   ||    जीते जी सोनम रघुवंशी का हुआ पिंडदान, पति की हत्या करने से आक्रोशित महिलाओं ने किया क्रिया-क्रम   ||    दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी   ||    सावधान! ज्वालामुखी फट सकता है भारत में, 3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी, जानें समुद में कहां है ...   ||   

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हुई बीजेपी में शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल हो गई है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं। मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया। 14 साल जेएमएम में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया।आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा। आने वाले दिनों में सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा।

आपको बता दें, सीता सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। सीता सोरेन हेमंत के जेल जाने के 48 दिन बाद चंपई सोरेन को CM बनाए जाने से नाराज चल रही थीं। सीता सोरेन जेएमएम सुप्रीम शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। साथ ही सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी सांसद ने लिखा, सीता सोरेन जी मेरे परम मित्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की धर्म पत्नी हैं। उन्होंने उचित समय पर उचित निर्णय लिया। हेमंत सोरेन जी ने भ्रष्टाचारी सरकार दी, कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। दुर्गा सोरेन जी का संघर्ष हेमंत खत्म करना चाहते हैं। अगला नंबर आंदोलनकारी चंपई सोरेन जी का है। सीता भाभी को बीजेपी में आने की बधाई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.