ताजा खबर
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2.90 करोड़ का एम्बरग्रीस जब्त   ||    बांग्लादेशियों को अवैध रूप से पनाह देने वाला लल्ला पठान बांसवाड़ा से गिरफ्तार, चंडोला में बनाया था 7...   ||    गोवा के श्री लैराई मंदिर के बारे में जानें, जहां मची भगदड़; 7 लोगों की गई जान   ||    AC और स्लीपर के वेटिंग लिस्ट पैसेंजर्स पर IRCTC का बैन, रेलवे में नए नियम हुए लागू   ||    जातीय जनगणना पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आरक्षण को लेकर कही ये बात   ||    तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव, IRCTC पर टिकट बुक करते समय ध्यान में रखें 6 बातें   ||    अमूल और मदर डेयरी के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें कितनी की बढ़ोतरी   ||    पंजाब-हरियाणा जल विवाद क्या? सैनी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें आगे क्या ऑप्शन?   ||    3 मई का ऐतिहासिक महत्व: कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और व्यक्तित्व   ||    फिलिस्तीनी कैदियों को एसिड टैंक में फेकने का वीडियो वायरल, फर्जी है वीडियो, गलत दावे के साथ किया जा ...   ||   

भाजपा सांसद ने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 26, 2024

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद दिलीप घोष की टिप्पणी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोष का एक वीडियो शेयर किया। इसमें घोष ने ममता के पिता को लेकर बयान दिया है। दिलीप घोष ने कहा, ममता जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं। त्रिपुरा में खुद को वहां की बेटी बताती हैं। वे तय करें कि उनके पिता कौन है। किसी की भी बेटी बन जाना अच्छा नहीं है। वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वीडियो में दिलीप घोष बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस के नारे बांग्ला निजेर मेये के चाय यानी (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) का मजाक उड़ा रहे थे। हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है, ये स्पष्ट नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस ने ममता पर आपत्तिजनक टिप्पणी और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में घोष के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है। साथ ही घोष से माफी की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस ने घोष का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, मां दुर्गा के पूर्वजों से लेकर मुख्यमंत्री ममता के वंश पर सवाल उठाने वाले दिलीप घोष का नैतिक दिवालियापन हो चुका है। हिंदू धर्म की देवी हों या भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री, घोष के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। दरअसल, दिलीप घोष ने 2021 में मां दुर्गा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, भगवान राम एक राजा थे। कुछ लोग उन्हें अवतार मानते हैं। हम उनके पूर्वजों के नाम जानते हैं। क्या हम दुर्गा के पूर्वजों के बारे में जानते हैं? घोष के बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। ममता पर टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने घोष की आलोचना की। कीर्ति आजाद ने कहा, घोष की अभद्र टिप्पणी से एक नारी का अपमान हुआ है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.