ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

फैक्ट चेक: हेलिकॉप्टर से लटकने का ये हैरअंगेज कारनामा बिहार में नहीं हुआ, ये रही इसकी असली कहानी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 11, 2025

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हरे रंग की जैकेट पहने उड़ते हुए हेलिकॉप्टर को पकड़कर लटक जाता है। इस वीडियो को कई यूज़र्स 'खगड़िया जिला में' हुए बिहार की हालिया घटना बताकर साझा कर रहे हैं, दावा किया जा रहा है कि इस हैरतअंगेज कारनामे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जयपुर वोकल्स फैक्ट चेक ने इस दावे की पड़ताल की और पाया कि यह वायरल वीडियो बिहार तो क्या, भारत का भी नहीं है। यह घटना वास्तव में 13 अप्रैल 2025 को केन्या में घटी थी।

सच्चाई का पता कैसे चला?

वीडियो की सत्यता जानने के लिए टीम ने कई प्रमुख संकेतकों की जांच की: एयरक्राफ्ट कोड: वायरल वीडियो में हेलिकॉप्टर के टेल पर '5Y-PKZ' कोड स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। एयरलाइंस डेटा वेबसाइट 'laasdata.com' के अनुसार, '5Y' कोड केन्या में रजिस्टर्ड एयरक्राफ्ट का होता है। हवाई जहाजों की उड़ान से संबंधित जानकारी देने वाली वेबसाइट 'flightaware.com' पर '5Y-PKZ' की उड़ानें चेक करने पर पता चला कि इस हेलिकॉप्टर ने पिछले कुछ दिनों में अपनी सभी उड़ानें केन्या में ही भरी हैं। वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर यह फुटेज 19 अप्रैल 2025 की द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना केन्या के रपोगी गांव की है।

केन्या की घटना का पूरा विवरण

केन्या के न्यूज़ आउटलेट टुको और डेलीमेल की रिपोर्टों के अनुसार, हेलिकॉप्टर से लटकने वाले इस व्यक्ति की पहचान स्टीफन ओधियाम्बो औमा (Stephen Odhiambo Ouma), जिसकी उम्र 28 वर्ष है, के रूप में हुई।
यह घटना 13 अप्रैल 2025 को केन्या के मशहूर गायक और कंपोजर इवांस ओचिएंग के शादी समारोह के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफन ने हेलिकॉप्टर में बैठे लोगों से कुछ पैसे और लिफ्ट मांगी थी। जब उन्होंने मना कर दिया, तो वह उड़ते हेलिकॉप्टर को पकड़कर लटक गया। हेलिकॉप्टर में केन्या के चर्चित यूट्यूबर ओगा ओबिन्ना सवार थे। जब पायलट को इस बात का पता चला कि कोई व्यक्ति बाहर लटका हुआ है, तो उसने तुरंत पास के एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की।

स्टीफन ने बाद में मीडिया से बातचीत में हास्यास्पद दलील दी कि वह आमतौर पर गधों पर बैठकर यात्रा करता है, इसलिए उसे लगा था कि वह इसी तरह 65 मिनट तक लटके-लटके नैरोबी तक की यात्रा कर सकता है। उसने मज़ाक में यह भी कहा कि उसने इस दौरान अपनी चप्पलें तक नहीं गिरने दीं। अपनी और अन्य लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में 13 अप्रैल, 2025 को स्टीफन को गिरफ्तार कर लिया गया था।

निष्कर्ष:

यह स्पष्ट है कि केन्या की एक पुरानी और हैरतअंगेज घटना का वीडियो 'खगड़िया जिला' का बताकर भ्रामक ढंग से वायरल किया जा रहा है। यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.