ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

Aaj ka Panchang: आज राहुकाल के साथ रहेगा सौभाग्य-शोभन योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 24 अक्टूबर का पंचांग

Photo Source :

Posted On:Friday, October 24, 2025

Aaj Ka Panchang 24 October 2025: पंचांग के अनुसार, आज 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 01:19 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद कल सुबह तक चतुर्थी तिथि रहने वाली है. हालांकि, आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है. लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा क्योंकि उन्हें समर्पित शुक्रवार का दिन है. आइए अब जानते हैं आज के दिन के योग, नक्षत्र, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

पंचांग- 24.10.2025🌅

युगाब्द - 5126
संवत्सर - सिद्धार्थ
विक्रम संवत् -2082
शाक:- 1947
ऋतु __ शरद
सूर्य __ दक्षिणायन
मास __ कार्तिक
पक्ष __ शुक्ल पक्ष
वार __ शुक्रवार
तिथि - तृतीया 25:18:52
नक्षत्र अनुराधा 31:50:44
योग सौभाग्य 29:53:38
करण तैतुल 12:02:33
करण गर 25:18:52
चन्द्र राशि - वृश्चिक
सूर्य राशि - तुला

🚩🌺 आज विशेष 🌺🚩 आज के दिन श्वेत वस्तु का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

🍁 अग्रिम पर्वोत्सव 🍁

👉🏻 गोपाष्टमी
30/10/25 (गुरुवार)
👉🏻 आंवला नवमी
31/10/25 (शुक्रवार)
👉🏻 देवप्रबोधिनी एकादशी
01/11/25 (शनिवार)
👉🏻 त्रिस्पर्शा महाद्वादशी व्रत
02/11/25 (रविवार)
👉🏻 प्रदोष व्रतम्
03/11/25 (सोमवार)
👉🏻 वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रतम्
04/11/25 (मंगलवार)
👉🏻 कार्तिक/ सत्य पूर्णिमा व्रतम्
05/11/25 (बुधवार)

🕉️🚩 यतो धर्मस्ततो जयः🚩🕉️

|| समर्थ बनें-विनम्र रहें ||

जीवन में सामर्थ्य आती है तो व्यक्ति के भीतर सम्मान प्राप्ति का भाव भी जागृत हो जाता है। निःसंदेह सामर्थ्य के साथ सहजता का आ जाना ही तो जीवन की महानता है क्योंकि जहाँ समर्थता होती है, वहाँ प्रायः विनम्रता का अभाव ही देखा जाता है। सहनशीलता ही मानव जीवन की सबसे बड़ी सामर्थ्य है। सामर्थ्य का अर्थ यह नहीं कि आप दूसरों को कितना झुका सकते हो अपितु यह है, कि आप स्वयं कितना झुक सकते हो। सदैव इस बात के लिए प्रयासरत रहें कि हम सम्मान पाने की लालसा रखने वाले नहीं, सम्मान देने वाले बन सकें। बल का उपयोग स्वयं सम्मान प्राप्त करने के लिए नहीं अपितु दूसरों के सम्मान की रक्षा के लिए करना ही जीवन की श्रेष्ठता है। झुक कर जीना सीखो ताकि दूसरों के आशीर्वाद भरे हाथ सहजता से आपके सिर तक पहुँच सकें। यह बात भी स्मरण रहे कि जीवन में अकड़ने से विवाद और झुकने से आशीर्वाद स्वतः प्राप्त हो जाते हैं।

जय जय श्री सीताराम 👏
जय जय श्री ठाकुर जी की👏
(जानकारी अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों को जन हितार्थ अवश्य प्रेषित करें।)
ज्यो.पं.पवन भारद्वाज(मिश्रा) व्याकरणज्योतिषाचार्य
राज पंडित-श्री राधा गोपाल मंदिर (जयपुर)


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.