ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

Aaj ka Panchang: आज देवउठनी एकादशी पर मनाया जाएगा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, पूजा का मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 1 नवंबर का पंचांग

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 1, 2025

Aaj ka Panchang 1 November 2025: सनातन धर्म में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह तिथि इस बार 1 नवंबर 2025, शनिवार को पड़ रही है. इस पवित्र दिन को देव प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु अपनी चार माह की योगनिद्रा से जागृत होते हैं, जिसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है. चार महीने से रुके हुए सभी मांगलिक कार्य—जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि—की शुरुआत इसी दिन से होती है, जिससे घरों में खुशियों का माहौल बन जाता है.

पंचांग- 01.11.2025

युगाब्द - 5126
संवत्सर - सिद्धार्थ
विक्रम संवत् -2082
शाक:- 1947
ऋतु __ शरद
सूर्य __ दक्षिणायन
मास __ कार्तिक
पक्ष __ शुक्ल पक्ष
वार __ शनिवार
तिथि - दशमी 09:11:02
पश्चात - एकादशी
नक्षत्र शतभिष 18:19:37
योग ध्रुव 26:08:28
करण गर 09:11:02
करण वणिज 20:26:50
चन्द्र राशि - कुम्भ
सूर्य राशि - तुला

🚩🌺 आज विशेष 🌺🚩 देवप्रबोधिनी एकादशी

🍁 अग्रिम पर्वोत्सव 🍁

👉🏻 देवप्रबोधिनी एकादशी
01/11/25 (शनिवार)
👉🏻 त्रिस्पर्शा महाद्वादशी व्रत
02/11/25 (रविवार)
👉🏻 प्रदोष व्रतम्
03/11/25 (सोमवार)
👉🏻 वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रतम्
04/11/25 (मंगलवार)
👉🏻 कार्तिक/ सत्य पूर्णिमा व्रतम्
05/11/25 (बुधवार)

🕉️🚩 यतो धर्मस्ततो जयः🚩🕉 🙏 || देवोत्थान एकादशी की मंगल बधाई || 🙏

चतुर्मास पश्चात भगवान श्रीनारायण हरि के निद्रा से जागरण का पावन दिवस ही देवोत्थान एकादशी के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सनातन परंपरा में अनेकों पर्व - त्यौहार मनाए जाते हैं एवं सभी पर्व त्यौहार अपने आप में कुछ विशिष्ट सीखों को धारण किए हुए हैं। मनुष्य के भीतर दैवीय गुणों को एवं मानवीय चेतना में सुषुप्त देवत्व को जागृत करना ही देवोत्थान एकादशी व्रत का मुख्य उदेश्य है। यदि हृदय में सत्कर्म करने की भावना जग जाए, सत्य के मार्ग पर चलने का भाव जग जाए तो यही जीव की वास्तविक जागृति है और यही मानव जीवन का वास्तविक जागरण भी है। भगवान नारायण ही धर्म स्वरूप हैं। हमारे भीतर भी धर्म का जागरण होना चाहिए। भगवान का बैकुंठ में जागना तो महत्व रखता ही है साथ ही प्रभु से प्रार्थना करें कि वे हमारे हृदय रूपी बैकुंठ में भी जग कर हमारे इस मानव जीवन को श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करें।

जय जय श्री सीताराम 👏
जय जय श्री ठाकुर जी की👏
(जानकारी अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों को जन हितार्थ अवश्य प्रेषित करें।)
ज्यो.पं.पवन भारद्वाज(मिश्रा) व्याकरणज्योतिषाचार्य
राज पंडित-श्री राधा गोपाल मंदिर (जयपुर)


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.