ताजा खबर
Fact Check: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से शेयर किया जा रहा फर्जी वीडियो, फैक्ट चेक में दावा निकला ...   ||    Fact Check: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से शेयर किया जा रहा फर्जी वीडियो, फैक्ट चेक में दावा निकला ...   ||    Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ गुफा के दर्शन सबसे पहले किसने किए थे?   ||    IPL 2025: CSK की हार पचा नहीं सकीं एक्ट्रेस श्रुति हासन, लाइव मैच में निकले आंसू, VIDEO वायरल   ||    स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने उठाया बड़ा कदम, इस टूर्नामेंट से वापस लिया नाम   ||    India vs Pakistan: ‘हम भी भारत में नहीं खेलना चाहते’, टेंशन के बीच पाकिस्तान की खिलाड़ी ने दिखाई हेक...   ||    बाजार तक पहुंची LOC की आंच, सेंसेक्स 600 पॉइंट्स लुढ़का, आगे का क्या अनुमान?   ||    नई या पुरानी, कौन सी टैक्स रिजीम है बेहतर, कितनी बार कर सकते हैं स्विच?   ||    FD Rates Revised: यूनियन बैंक और RBL बैंक अब कितना दे रहे ब्याज?   ||    अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने 2025 बास्केटबॉल समर कैंप का शुभारंभ किया, अहमदाबाद में आयोजित होगा   ||   

केरल का एक हजार साल पुराना पिसरिक्कल भगवथी देवी मंदिर ,राज्य के 108 देवी तीर्थों में से एक है|

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

'भगवान का अपना देश' कहा जाने वाला केरल जहा समुद्री तटों ,हिल स्टेशन और बैकवाटर के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद प्राचीन मंदिर पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं।
केरल के चालकुडी में मौजूद पिसरिक्कल भगवथी मंदिर करीब हजार साल पुराना है। ये तीर्थ केरल के 108 दुर्गा मंदिरों की सूची में शामिल है। इस मंदिर में वानदुर्गा और भगवती की दो मुख्य मूर्तियां शामिल हैं। आमतौर पर सभी भक्त इन्हें भद्रकाली अम्मन कहते हैं।
अम्मन की प्रतिमा के अलावा यहां भगवान शिव और गणपति की मूर्ति भी स्थापित है। मुख्य मूर्ति के हाथ में शंख और चक्र है। यहां सालाना त्योहार “मीनम” भव्य तरीके से हर साल मनाया जाता है। त्योहार के आठवें दिन लड़कियां तेल के दीपक, फूल और हल्दी से देवी की पूजा करती हैं।
यहां नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां सुबह से शाम 5 बजे तक ही दर्शन किए जा सकते हैं।
एक मान्यता के अनुसार ,एक प्रसिद्ध संत ने अपनी सिद्धि को माता को समर्पित कर दिया था जिससे सांप के काटने के जहर का असर खत्म हो जाता था |
इस वजह से इसे विष हरिक्कल अम्मा से भी जाना जाता था। जो बाद में बदलकर पिसरिक्कल हो गया। अभी भी यहां के प्रसाद का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है। मलायम कलैंडर के थूलम महीने में आने वाली अमावस्या को दोपहर में यहां स्नान और दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जिसे ववरावृत्त कहा जाता है।



अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.