Posted On:Monday, April 21, 2025
अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में वक्फ बोर्ड से जुड़ी संपत्तियों को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने पांच ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो खुद को वक्फ ट्रस्ट का ट्रस्टी बताकर जमालपुर इलाके में स्थित धार्मिक और ट्रस्ट की संपत्तियों से अवैध रूप से लाखों रुपये का किराया वसूलते थे। पुलिस उपायुक्त भरत राठौर ने पुष्टि की है कि गायकवाड़ हवेली थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि इन लोगों ने खुद को ‘कांच नी मस्जिद’ और ‘शाह बड़ा कसम ट्रस्ट’ जैसी अहम संपत्तियों का फर्जी ट्रस्टी बताकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों से किराया वसूला। खास बात यह है कि वक्फ बोर्ड ने कभी भी इन्हें ट्रस्टी नियुक्त नहीं किया था। भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त घोषित की गई एक ट्रस्ट बिल्डिंग को इन आरोपियों ने 2009 में गिराकर वहां दुकानों का अवैध संचालन शुरू कर दिया। सलीम खान नामक आरोपी ने एक दुकान में अपना ऑफिस खोल लिया जबकि बाकी दुकानों को किराए पर चढ़ा दिया गया। यह भी सामने आया है कि किराया न तो वक्फ ट्रस्ट के खाते में जमा हुआ और न ही अहमदाबाद नगर निगम को इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा आरोपियों ने लगभग 15 और रिहायशी संपत्तियों से भी गैरकानूनी रूप से किराया वसूला। पुलिस का कहना है कि इनमें से कोई भी वैध ट्रस्टी नहीं है और इनके पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जो उनके दावों को सही साबित कर सके। अब इन पर धोखाधड़ी और अवैध कब्जे समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात: उधना और मुंबई से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार और बंगाल जाना होगा आसा...
आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन बना 'अखाड़ा': जनरल कोच में सीट के लिए जमकर चले लात-घूंसे, शीशे टूटे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी
टिम कुक छोड़ेंगे Apple के CEO का पद, 15 साल बाद सितंबर में देंगे इस्तीफा, अब जॉन टर्नस को मिली कंपनी की कमान
अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी
अजित पवार विमान हादसा - रोहित पवार की जीरो FIR से खुलेगा राज? CID जांच में AAIB भी शामिल
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट
‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये
‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ
विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा
बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे
लेबनान में इजरायल का बफर जोन प्लान सीजफायर के बीच जारी किया नया नक्शा, 10 किमी अंदर तक येलो लाइन का कब्जा
अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 ...
अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय म...
नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल...
पुष्कर सिंह धामी विकास और सुशासन के मॉडल BJP अध्यक्ष ने बताया- 20...
West Bengal Elections 152 में से 110 सीटों पर होगा बीजेपी का कब्ज...
अहमदाबाद में "शुद्धता" के नाम पर जहर: निकोल में 400 किलो नकली घी ...
2030 राष्ट्रमंडल खेल: दिल्ली जैसी गलती नहीं दोहराएगा अहमदाबाद; IO...
अहमदाबाद: स्कूल में विवाद के दौरान छात्र की आंख में कंपास घोंपा, ...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer